Advertisement

Saif Ali Khan पर हुए हमले के बाद Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमारे परिवार के लिए...'

गुरुवार सुबह एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये हमारे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहा है.

Latest News
Saif Ali Khan पर हुए हमले के बाद Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमारे परिवार के लिए...'
Add DNA as a Preferred Source

गुरुवार सुबह एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये हमारे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहा है. एक्ट्रेस ने पति पर हुए हमले पर दुख जताया और अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने मीडिया से आग्रह किया है कि उनकी बाउंड्रीज का भी ध्यान रखें. 

क्या है करीना कपूर की अपील
करीन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-ये हमारे दिन के लिए बहुत चैलेंजिंग दिन रहा है और हम अभी पूरे दिन जो घटा उसे समझन की कोशिश कर रहे हैं. जैसा कि हम इस कठिन समय को समझने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे वक्त में मेरी मीडिया और पपराजी से रिक्वेस्ट है कि किसी भी तरह की अटकलें लगाने और कवरेज से बचें. 

हालांकि हम आपके लगातार समर्थन और चिंता के आभारी हैं, लेकिन लगातार अटेंशन हमें हमारी सुरक्षा के लिए भी चिंतित कर रही है. मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी बाउंड्रीज की रिस्पेक्ट करें और हमें इस घटना से उबरने और परिवार के साथ तालमेल बैठाने का समय दें. इस गंभीर समय में आप सभी के साथ की मैं आभारी हूं. 


यह भी पढ़ें - Saif Ali Khan पर अटैक करने वाले ने मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती, एक्टर से जुड़े खास व्यक्ति ने दी जानकारी


 

 

सैफ अली खान के साथ क्या हुआ?
बता दें, गुरुवार सुबह सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल सैफ अली खान की तबीयत ठीक है. इस पूरा मामले में मुंबई पुलिस के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, अब सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करने वाले हमलावर की पहचान हो गई है. मुंबई पुलिस ने उसकी फोटो जारी की है. हमलावर की यह तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. तस्वीर में वह सीढ़ियों के उतरता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि एक्टर के घर में हमला करने वाला शख्स 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहा था. 
 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement