Advertisement

Salman Khan के बिग बॉस से कितना अलग है Karan Johar का The Traitors

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का मोस्ट अवेटेड शो द ट्रेटर्स (The Traitors) के ट्रेलर रिलीज के बाद करण जौहर (Karan Johar) ने बताया कि यह टीवी के अन्य रियलिटी शोज से काफी अलग है.

Latest News
Salman Khan के बिग बॉस से कितना अलग है Karan Johar का The Traitors

The Traitors

Add DNA as a Preferred Source

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का मोस्ट अवेटेड शो द ट्रेटर्स (The Traitors) जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. इस शो को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं. शुक्रवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है. जिसमें टीवी से लेकर सोशल मीडिया के मोस्ट पॉपुलर 20 चेहरे नजर आने वाले हैं. यह शो 12 जून से शुरू हो रहा है और हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसके ट्रेलर सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) से कितना अलग है. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

करण जौहर का द ट्रेटर्स डच शो से इंस्पायर है, जिसे देखने के लिए भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि यह बिग बॉस से काफी मिलता जुलता है. लेकिन करण जौहर का कहना है कि अन्य शोज से काफी अलग है.

यह भी पढ़ें- The Traitors Trailer: धोखे का खेल शुरू! कौन होंगे वो 20 सेलेब्स जो बनें Karan Johar के इस शो का हिस्सा, जानिए यहां

करण जौहर ने द ट्रेटर्स को बताया अन्य शोज से अलग

करण ने शो को लेकर कहा कि'' ये शो किसी भी प्लेटफॉर्म के शो से बहुत अलग है. इसमें ऑडियंस खुद को और कंटेस्टेंट को रियल पाएगी. असलियत ये है कि कई सारे ऐसे शो हैं, जिसमें हम बिना मर्जी के हंसते हैं और रोते हैं, लेकिन इस शो में जो भी कंटेस्टेंट के इमोशंस दिखाए जाएंगे, उसे ऑडियंस फील कर पाएगी. करण ने बिग बॉस का बिना नाम लिए कहा, यह टीवी के बाकी रियलिटी शोज से बहुत अलग है और मुझे लगता है इससे पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ है. इस शो में कुछ भी आपको नकली या बनावटी नहीं करना पड़ता है. 

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

बता दें कि द ट्रेटर्स में 20 लोग नजर आने वाले हैं. जिसमें से अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज़ नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ़्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे और सूफी मोतीलाल  शामिल हैं.

कुछ ऐसा होगा द ट्रेटर्स का गेम

वहीं, ये 20 कंटेस्टेंट दो टीमों में बांटे जाएंगे, जिसमें से एक ईमानदार लोग होंगे और दूसरे ट्रेटर्स यानी कि धोखेबाज होंगे. शो में जो भी ट्रेटर होगा वह ईमानदार लोगों को गेम से बाहर करेंगे. दूसरी ओर ईमानदार कंटेस्टेंट ट्रेटर्स की पहचान करेंगे और वो उन्हें गेम से बाहर करेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement