Advertisement

Koffee With Karan के हैंपर पर खुलासा, खूबसूरत डायमंड ज्‍वैलरी, म‍िठाई समेत कई महंगे सामान

Koffee With Karan में सेलेब्स को दिए जाने वाले हैंपर पर Karan Johar ने खुलासा कर दिया है और एक-एक करके इस हैंपर में मौजूद चीजें दिखाई हैं.

Latest News
Koffee With Karan के हैंपर पर खुलासा, खूबसूरत डायमंड ज्‍वैलरी, म‍िठाई समेत कई महंगे सामान

Karan Johar Revealed Koffee With Karan Hamper: कॉफी विद करण का हैंपर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी व‍िद करण' (Koffee With Karan) अपने सेलेब्रिटी गेस्ट और उनके खुलासों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. शो का 7वां सीजन हाल ही में ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हुआ था और इसके हर एपिसोड में सेलेब्रिटीज ने कुछ न कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहीं. वहीं, इस सीजन के ओवर होने के बाद करण जौहर ने दर्शकों के ऐसे सवाल का जवाब दिया है जिसे लेकर लंबे समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. करण ने खुलासा कर दिया है कि शो पर सेलेब्रिटीज को गिफ्ट में दिए जाने हैंपर (Koffee With Karan Hamper) में आखिर क्या होता है.

Karan Johar ने एक-एक करके दिखाई हैंपर की चीजें

करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक-एक करके कॉफी विद करण के हैंपर में मौजूद सामान का खुलासा करते दिख रहे हैं. सबसे पहले करण एक जूलरी बॉक्स दिखाते हैं जिसमें एक खूबसूरत चांद बालियों का सेट होता है जो कि डायमंड का होता है. इसके बाद वो एक महंगा स्पीकर दिखाते हैं. फिर वो एक ऑडी का कॉफी सेट दिखाते हैं. इसके अलावा हैंपर में एलेक्सा की एक स्मार्ट असिस्टेंस डिवाइस, एक मंहगा मिठाई का डब्बा, एक ब्रैंडेट टी का डब्बा, कई सारी महंगी चॉकलेट और भी बहुत कुछ होता है.

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन और करण जौहर की हो गई दोस्ती? अपने चैट शो में किया है इनवाइट

सीक्रेट रखीं कुछ चीजें

करण जौहर ने इस हैंपर में एक सीक्रेट फोन भी दिखाया जिसे उन्होंने अपना फेवरेट ब्रैंड बताया. इसके अलावा हैंपर में कई और महंगी चीजें भी थीं जिन पर करण ने खुलासा नहीं किया. उन्होंने इन चीजों को सीक्रेट रखने के पीछे की वजह मार्केटिंग बताई. हालांकि, इस हैंपर में उन्होंने जितनी भी चीजें दिखाईं उनकी कीमतें देखकर मालूम होता है कि ये हैंपर करोड़ों के गुडीज से भरा रहता है.

ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 7 पर लगा चोरी का आरोप, Sara Ali Khan-Janhvi Kapoor वाले एपिसोड से जुड़ा है मामला

दूसरे हैंपर पर नहीं किया खुलासा

कॉफी विद करण में एक नहीं बल्कि सेलेब्स को दो-दो हैंपर मिलते हैं. करण ने कहा कि दूसरा हैंपर वो खुद तैयार करते हैं और इसे वो सीक्रेट ही रखना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि दूसरे हैंपर में क्या-क्या है वो सिर्फ उनके और KWK के सेलेब्रिटी गेस्ट के बीच में ही रहे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement