Advertisement

Divya Khossla के दावों पर Karan Johar ने किया रिएक्ट, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की फिल्म जिगरा (Jigra) के फेक कलेक्शन को लेकर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khossla Kumar) ने पोस्ट शेयर किया था. वहीं, अब फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने भी रिएक्ट किया है.

Latest News
Divya Khossla के दावों पर Karan Johar ने किया रिएक्ट, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Karan Johar, Divya Khosla Kumar

Add DNA as a Preferred Source

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की फिल्म जिगरा (Jigra) को लेकर बॉलीवुड में विवाद छिड़ गया है. बीते दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जिगरा को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था और उसके बाद एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khossla Kumar) ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को फेक बताया है. वहीं, अब फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) भी इस विवाद में कूद गए हैं. दरअसल, हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. 

दरअसल, दिव्या ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें जिगरा फिल्म की फोटो है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जिगरा शो के लिए सिटी पीवीआर गई थी. थिएटर पूरी तरह से खाली था, सभी थिएटर हर जगह खाली जा रहे थे. आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है. खुद ही टिकेटें खरीदें और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए. आश्चर्य है कि पेड मीडिया चुप क्यों है.

यह भी पढ़ें- Jigra Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन पकड़ी आलिया भट्ट की फिल्म ने रफ्तार, किया इतना कलेक्शन

करण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

वहीं, अब दिव्या खोसला की इन बातों पर करण जौहर ने रिएक्ट किया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा है, '' मूर्खों को दिया गया सबसे अच्छा भाषण मौन है. हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन यह बात दिव्या द्वारा की गई आलिया भट्ट की आलोचनाओं के ठीक बाद है.

Karan Johar Insta post

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt पर इस हसीना ने लगाए गंभीर आरोप, Jigra कलेक्शन पर खोली सारी पोल!

दिव्या ने बताई थी सावी और जिगरा के बीच समानता

कुछ दिन पहले दिव्या खोसला कुमार ने अपनी फिल्म सावी और आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के बीच समानता पर भी रिएक्ट किया था. हालांकि उन्होंने इस समानता को स्वीकार किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर एक फिल्म की अपनी यात्रा होती है और पहले शैली खोजने को लेकर उन्होंने आभार भी जताया था. फिल्म सावी में दिव्या के साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी एक हाउस वाइफ की है, जो कि अपने पति को इंग्लैंड की जेल से बाहर निकालने की कोशिश करती है. जिगरा में भी कुछ इसी तरह से दिखाया गया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट अपने भाई वेदांग रैना को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करती हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement