Advertisement

Karan Johar के बच्चों ने पपराजी के सामने किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग बोले- क्या संस्कार हैं

Karan Johar के बच्चों Yash और Roohi ने कुछ ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Karan Johar के बच्चों ने पपराजी के सामने किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग बोले- क्या संस्कार हैं

Karan Johar Kids Yash And Roohi: करण जौहर के बच्चे यश और रूही

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वो फिल्ममेकर होने के साथ-साथ एक सिंगल पिता भी हैं. करण अकसर अपने बच्चों के क्यूट वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते दिख जाते हैं. वहीं, हाल ही में करण के दोनों बच्चों यश (Yash Johar) और रूही (Roohi Johar) का एक वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीतता दिखाई दे रहा है. यश और रूही ने पपराजी को देखकर कुछ ऐसा काम किया है जिसे देखकर हर कोई उनके संस्कारों की तारीफ करता दिखाई दे रहा है.

Karan Johar के बच्चों का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने करण जौहर के बच्चों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करण जौहर और उनके बच्चे एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं. करण जौहर ने ब्लैक रंग की जैकेट पहनी हुई है ऑल ब्लैक लुक में वो बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं. वहीं, उनके जुड़वा बच्चों ने ट्विनिंग करते हुए डेनिम जैकेट और ब्लूड ट्राउजर पहना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Karan Johar की कमेंट बाजी पर भड़कीं Shilpa Shinde, Video जारी कर बोलीं- हम टॉयलेट भी नहीं जा पाते

पपराजी के सामने किया ये काम

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही करण जौहर के बच्चे कैमरे के सामने आते हैं, वैसे ही करण उन्हें पपराजी से नमस्ते करने के लिए कहते हैं. पापा की बात सुनकर दोनों बच्चे हाथ जोड़कर पपराजी को नमस्ते करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर लिए गए इस वीडियो में करण जौहर भी पपराजी को बाय कहते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, वीकेंड का वार में लेंगे हरकतों का हिसाब

जीत लिया लोगों का दिल

इस वीडियो में बच्चों की क्यूटनेस और करण के दिए गए संस्कार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीतते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कह डाला है कि करण जौहर ने वाकई अपने बच्चों को बेहतरीन संस्कार दिए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement