Advertisement

Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी की खबर सुन इस सेलेब की आंखों में आए थे आंसू, कहा- बच्चे को गोद में लेने का इंतजार

Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनका परिवार और उनके दोस्त काफी खुश हैं. आलिया ने पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसी बीच आलिया के एक करीबी शख्स ने एक्ट्रेस के बच्चे को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर किया. साथ ही बताया कि वो इस दौरान रो पड़े थे.

Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी की खबर सुन इस सेलेब की आंखों में आए थे आंसू, कहा- बच्चे को गोद में लेने का इंतजार

Alia Bhatt : आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. आलिया ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी. इस खबर से उनके फैंस और सेलेब्स खुशी से फूले नहीं समां रहे थे. आलिया का परिवार और उनके दोस्त रणबीर और आलिया के बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस खुशखबरी को लेकर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए कहा है कि ये खबर सुनकर वो रो पड़े थे. उन्हें आलिया के बच्चे को गोद में उठाने का इंतजार है. 

करण जौहर और आलिया भट्ट का रिश्ता काफी खास है. करण आलिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं. ईटाइम्स से बातचीत के दौरान ई टाइम्स से करण जौहर ने बताया कि ये इस गुड न्यूज को लेकर उनका रिस्पॉन्स कैसा रहा. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है मैं ऑफिस में था. आलिया मेरे ऑफिस आई और उसने मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. वो आई और मुझे गले से लगा लिया. मैंने कहा मुझे यकीन नहीं हो कहा कि तुम्हारा बच्चा होने जा रहा है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे बच्चे का बच्चा होने जा रहा है. मेरे लिए ये बहुत ज्यादा इमोशनल पल था. मैंने इस लड़की का बतौर आर्टिस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देखा है. वो एक बेहतरीन आत्मविश्वासी महिला है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है.' 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt के बच्चे के रूप में लौटेंगे Rishi Kapoor? नीतू कपूर से ये क्या कह गईं फराह खान!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने आगे कहा कि उनके लिए ये मोमेंट अब भी काफी इमोशनल है. उन्होंने कहा- 'मैं उसके बच्चे को अपनी गोद में लेने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. वो एक बहुत ही भावुक पल होगा, कुछ ऐसा ही जब मैंने पहली बार अपने बच्चों को गोद में लिया था.'

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt को शादी के बाद पता चला सुहागरात का सच, Ranveer Singh ने भी खोला बेडरूम सीक्रेट

बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आने वाली हैं. उनके साथ शो में रणवीर सिंह शामिल होंगे. करण का KWK7 शो 7 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement