Advertisement

6 साल बाद Kapil Sharma और Sunil Grover के बीच खत्म हुई लड़ाई, इस शो से करेंगे दोनों वापसी

कपिल शर्मा(Kapil Sharma) और गुत्थी के नाम से फेमस सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) एक बार फिर से दोनों वापस आ रहे हैं. दोनों एक ही शो में जल्द नजर आएंगे.

Latest News
6 साल बाद Kapil Sharma और Sunil Grover के बीच खत्म हुई लड़ाई, इस शो से करेंगे दोनों वापसी

Kapil Sharma Sunil Grover

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कपिल शर्मा(Kapil Sharma) इन दिनों अपने द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) से ब्रेक पर चल रहे हैं. हालांकि वह एक बार फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं. लेकिन वह इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने पुराने और जिगरी दोस्त सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. कई सालों के मनमुटाव के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर से दर्शकों के लिए साथ गए हैं. दोनों को एक साथ पाकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

दरअसल, शनिवार को नेटफ्लिक्स ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है. उन्होंने घोषणा की है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक शो के लिए फिर से साथ होंगे जो 190 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया जाएगा. कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आए हैं. इस दौरान दोनों ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि वे दोनों 190 से ज्यादा देशों में एक साथ नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं. सुनील ग्रोवर कहते हैं चलो ऑस्ट्रेलिया छोड़ दे, जिस पर कपिल जवाब देते हैं, क्यों वे हमारे लिए वेट कर रहे हैं. .

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma Daughter: कॉमेडियन संग रैंप पर उतरीं 3 साल की बेटी अनायरा, क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल, देखें Video

एक साथ दिखे कपिल और सुनील

फिर उसके बाद दोनों सहमत हो जाते हैं और फिर कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी वीडियो में एंट्री लेते हैं. उसके बाद वे सभी सेल्फी लेते हुए पोज करते हैं और कपिल कहते हैं कि अब हुआ परिवार पूरा. नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दिल थाम के बैठे, जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ गई है. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ वापस, जल्द ही आ रहे हैं, केवल नेटफ्लिक्स पर. 

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: बंद होने जा रहा कपिल शर्मा का शो? उड़ती खबरों पर कॉमेडियन ने खुद बताई सच्चाई

फैंस ने दिखी एक्साइटमेंट

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अब यह मजेदार होगा. वहीं, अन्य ने लिखा- नेटफ्लिक्स कॉमेडी के दिग्गजों को फिर से एक साथ ला रहे हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- कप्पू और गुलाटी एक बार फिर साथ, इंतजार नहीं कर सकते हैं. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नेटफ्लिक्स आपने हमारा दिन बना दिया. यह देखकर बहुत खुशी हुई. एक अन्य ने लिखा- ओजी जोड़ी वापस आ गई है.

साल 2017 में हुआ था झगड़ा

आपको बता दें कि साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में किन्ही कारणों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था. द कपिल शर्मा शो की टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भारत लौट रही थी, जब कपिल ने कथित तौर पर फ्लाइट में सुनील के साथ बुरा बर्ताव और मारपीट की थी. वहीं, इस नए प्रोमो में दोनों ने ऑस्ट्रेलिया न जाने के बारे में बात करते हुए भी देखा जा सकता है. हालांकि जब कपिल शर्मा दोर देते हैं, तो सुनील कहते हैं इस बार हम हवाई जहाज से नहीं जाएंगे. जिस पर कपिल सहमत हो जाते हैं और कहते हैं कि चलो हम सड़क मार्ग से जाएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement