Advertisement

‘भारत को छेड़ोगे तो...’ PM Modi के भाषण से कॉपी किया गया Tejas का डायलॉग, Kangana Ranaut ने दिया क्रेडिट

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस(Tejas) के डायलॉग भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने इस डायलॉग के लिए पीए मोदी(PM Modi) को क्रेडिट देने को कहा है.

Latest News
‘भारत को छेड़ोगे तो...’ PM Modi के भाषण से कॉपी किया गया Tejas का डायलॉग, Kangana Ranaut ने दिया क्रेडिट

Kangna Ranaut. Pm Modi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस(Tejas) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसको लेकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हो रही है. कंगना इस फिल्म में तेजस गिल के रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वह एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो कि सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं, फिल्म के डायलॉग ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत में कंगना बोलते हुए नजर आ रही हैं कि भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, जो कि खूब वायरल हो रहा है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह डायलॉग किसके कारण सबसे ज्यादा फेमस हुआ है. तो चलिए हम आपको बताते हैं.

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस एक्ट्रेस के डायलॉग भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं को काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच एक यूजर ने ट्विटर पर कंगना को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं. जिसमें नरेंद्र मोदी भाषण के दौरान कह रहे हैं, कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा, तो भारत उसे छोड़ेगा भी नहीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है- तेजस के राइटर के रूप में मोदी जी को क्रेडिट देना न भूलें. जिसके बाद कंगना रनौत ने इस ट्वीट पर यूजर को रिप्लाई देते हुए लिखा- हा हा क्रेडिट तो बनता है. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut की बिना मेकअप वाली Photos वायरल, डांस क्लास के बाहर आईं नजर

पाकिस्तानी आतंकियों से भिड़ेंगी तेजस

आपको बता दें कि तेजस एक ब्रेव आईएफ ऑफिसर तेजस गिल की कहानी है, जो हर कीमत पर देश की रक्षा करना चाहती है. यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है जो भारत की ताकत को दिखाती है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ, देश भक्ति की भावना देखने को मिलेगी. वहीं, यह फिल्म पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा भारतीय जवानों के पकड़े जाने के बाद देश के एयरफोर्स पायलट ने जंग छेड़ी थी. इस कहानी में भारत और पाकिस्तानी आतंकवाद के बीच एक्शन को दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Kangana Ranaut की Tejas का टीजर इस दिन होगा आउट, सामने आई रिलीज डेट

इन कलाकारों ने फिल्म में निभाई अहम भूमिका

कंगना रनौत की इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाक नायर नजर आने वाले हैं. फिल्म  का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है और यह उनके प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज के अंडर बनी है. फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है. फिल्म का बेहतरीन म्यूजिक शाश्वक सचदेव ने दिया है. 

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

वहीं, कंगना के काम को लेकर बात की जाए तो वह हाल ही में फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आई थीं. उनकी यह फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया है. इसके साथ ही वह तेजस के बाद इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर बनी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement