Advertisement

Kangana Ranaut की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहीं बातें? इस पोस्ट के बाद मची हलचल

Kangana Ranaut के एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं हो गई हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है.

Latest News
Kangana Ranaut की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहीं बातें? इस पोस्ट के बाद मची हलचल

Kangana Ranaut Wedding Rumors: कंगना रनौत की शादी की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जब से ट्विटर पर कुछ समय पहले ही लौटी हैं और इसके बाद से आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं. वो इंटरनेट पर देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में इंटरनेट पर उनकी शादी (Kangana Ranaut Wedding Rumors) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं. ये बातें शुरु हुईं एक्ट्रेस के एक पोस्ट के बाद जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कंगना ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है.

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी को- एक्ट्रेस रह चुकीं स्वर भास्कर की जिंदगी के खास दिन पर उन्हें विश किया है. स्वरा ने फहद अहमद के साथ शादी कर ली है. उन्होंने 16 फरवरी को इस अपनी शादी का ऐलान किया था. स्वरा के इस अनाउंसमेंट के बाद कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई की है, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कुछ ऐसा ही किया. कंगना ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा- 'आप दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं. भगवान की कृपा से... शादियां दिलों में होती हैं और बाकी सब सिर्फ औपचारिकताएं होती हैं'.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui की हालत पर Kangana Ranaut को आया रोना, पत्नी आलिया पर निकाली भड़ास, बोलीं 'क्या बदमाशी है'

कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कई लोग हैरान हैं कि सोशल मीडिया पर जुबानी हमला कर चुकी कंगना ने स्वरा के स्पेशल दिन पर उन्हें विश किया है. वहीं, कई लोगों ने तो कंगना से उल्टा उनकी शादी को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया है. लोगों ने पूछा है कि 'कंगना आप कब शादी कर रही हैं'. हालांकि, कंगना ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Aamir Khan को कहा 'बेचारा', बोलीं 'कैसे नाटक कर रहा है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement