Advertisement

Kangana Ranaut करने जा रही हैं शादी? वेडिंग कार्ड बांटते ये वीडियो हुआ वायरल

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कार्ड्स बांटते हुए घुम रही हैं.

Kangana Ranaut करने जा रही हैं शादी? वेडिंग कार्ड बांटते ये वीडियो हुआ वायरल

 Kangana Ranaut: कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत(Kangana Ranaut) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अपने अभिनय, फिल्मों और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक्स और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि इस बार वह अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं. जैसा कि सभी जानते हैं, कि कंगना रनौत अभी तक कुंवारी हैं. वहीं एक्ट्रेस को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शादी करने जा रही हैं.

जी हां आपने सही सुना हैं, कंगना शादी करने जा रही हैं?  वह सभी को कार्ड्स बांटते हुए घूम रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस का घर मणिकर्णिका दुल्हन की तरह सजा हुआ है. इस दौरान एक्ट्रेस अपने घर के बाहर कार में नजर आती हैं और रिपोर्ट्स से पूछती हैं कि क्यों इतना शोर मचा रहे हैं आप लोग.  इस पर सभी उनसे सवाल करते हैं कि क्या शादी की खबरें सही हैं? एक्ट्रेस कहती हैं कि खबरें तो आप फैलाते हो, मैं तो सिर्फ खुशखबरी देती हूं. इसके बाद कंगना कार्ड बांटती हैं और कहती हैं कि आप सभी लोग आईएगा. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने खुद को बताया 'नेताजी सुभाष चंद्र वादी', बोलीं- मैं गांधी वादी नहीं...

यूजर्स हुए बेहद खुश

इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और लगातार वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- टीकू वेड्स शेरू फाइनली. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- आ रही है हमारी टीकू. वहीं एक और यूजर ने लिखा- तनु वेड्स मनू की प्रमोशन लग रही है. कंगना के फैंस इस वीडियो को देख अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म के साथ वापसी करने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने फिल्म Emergency के लिए गिरवी रख दी पूरी प्रॉपर्टी, 'बर्बाद होने' पर कही ये बात

टीकू वेड्स शेरू लेकर आ रही हैं कंगना

आपको बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही अपनी अगली टीकू वेड्स शेरू लेकर आ रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं. वह इस फिल्म में एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ इश्क फरमाते हुए दिखाई देंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement