Advertisement

कंगना रनौत ने लोकसभा से मांगी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग की अनुमति, जानिए क्या कहते हैं नियम

इमरजेंसी फिल्म में लेखक से लेकर निर्देशन और मुख्य भूमिका में खुद नजर आएगी कंगना. फिल्म की 50 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है पूरी.. 

कंगना रनौत ने लोकसभा से मांगी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग की अनुमति, जानिए क्या कहते हैं नियम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी (Emergency Movie) को लेकर खासा सुर्खियों में है. स्क्रिप्ट के हिसाब से फिल्म के कुछ सीन संसद के भी दिखाने हैं. संसद में फिल्म की शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी है, लेकिन उन्हें शूटिंग की अनुमति दिए जाने की संभावना बहुत कम है. इसकी वजह संसद के नियमों का कड़ा होना है. 

पढ़ें-G20 Summit से पहले दिल्ली की सड़कों से हटा दिए जाएंगे भिखारी, जानिए क्या है केजरीवाल का प्लान

केवल सरकारी चैनल और एजेंसियों को है अनुमति

दरअसल संसद में आज तक किसी भी फिल्म की शूटिंग (Film Shooting) नहीं की गई है. इसके लिए आज तक इजाजत भी नहीं दी गई. इसकी पीछे की वजह संसद के नियम और सुरक्षा है. संसद में केवल दूरदर्शन और संसद टीवी को अंदर जाने या इससे जुड़े प्रोग्राम करने की अनुमति है. इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों या फिल्म के लिए संसद परिसर के अंदर शूटिंग या वीडियोग्राफी करने और कराने का नियम नहीं है. इसके लिए अनुमति भी नहीं दी गई है. न ही आज तक संसद परिसर में किसी भी फिल्म की शूटिंग की गई है.

पढ़ें-महाठग सुकेश ने केजरीवाल पर फोड़ा एक और चिट्ठी बम, लिखा 'मैं आप सभी को बेनकाब करूंगा'

कंगना रनौत को लोकसभा सचिवालय से मांगी अनुमति

वहीं कंगना रनौत ने इमरजेंसी पर आधारित अपनी ​फिल्म की संसद परिसर में शूटिंग के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी है. हालांकि उनकी इस अनुमति को अस्वीकार किया जा सकता है. फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में कंगना रनौत लेखन से लेकर निर्देशन तक खुद कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग छह माह पूर्व जून में शुरू कर दी गई थी. कंगना रनौत फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखाई देगी. इस फिल्म के बाद कंगना रनौत की अगली फिल्म तेजस है, जिसमें वह नजर आएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement