Advertisement

Kangana Ranaut से फैन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, फिर निशाने पर आ गए Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh

Kangana Ranaut अपने बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस ने फिर से एक बार Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh पर निशाना साधा है.

Latest News
Kangana Ranaut से फैन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, फिर निशाने पर आ गए Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh

Kangana Ranaut Hrithik Roshan Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की जबसे ट्विटर पर वापसी हुई है, तभी से वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो आए दिन कुछ ऐसा ट्वीट कर देती हैं जो जमकर लाइमलाइट बटोरता है. अपने बिंदास अंदाज को लेकर फेमस एक्ट्रेस के निशाने पर फिर से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आ गए हैं. एक्ट्रेस ने दोनों की एक्टिंग स्किल्स के बारे में सवाल किया है. ऐसे में उनका ये ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है. वहीं दोनों सुपरस्टार्स के फैंस कंगना को खरी खोटी सुना रहे हैं. 

दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने ट्विटर पर #AskKangana सेशन शुरू किया. इस दौरान एक यूजर ने जब उनसे सवाल किया कि ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ में से कौन उनका फेवरेट एक्टर है तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगा कि एक एक्शन करता है और दूसरा गाने के वीडियो बनाता है, ईमानदारी से उन्हें कभी एक्टिंग करते नहीं देखा. केवल तभी बता सकती हूं कि किसी दिन मैं उन्हें एक्टिंग करते देखूं. अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे बताएं धन्यवाद #askkangana.'

kangana

कंगना के इस जवाब ने दोनों एक्टर्स के फैंस को खफा कर दिया है. एक यूजर ने ऋतिक के सपोर्ट में ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'गुजारिश (2010), सुपर 30 (2019), कोई मिल गया (2003) तो ये फिल्म क्या थी? इस फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग आपके मानकों के अनुसार नहीं हैं. और अगर ऐसा है तो आप भारतीय जनता के मानकों से नीचे हैं.'

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने सुनाई Kangana Ranaut संग अपनी लवस्टोरी... फोटो भी दिखाई, जानें किस सेलेब ने किया ये दावा

इस वजह से हुआ था Hrithik और Kangana में विवाद
 
4-5 साल पहले कंगना ने ऋतिक रोशन के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए थे. यहां तक कि कंगना ने दोनों के बीच हुए ईमेल को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया था कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि ऋतिक ने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोंपों का खंडन किया है.

ये भी पढ़ें: Panga Queen: इन स्टार्स के साथ कभी काम नहीं करेंगी Kangana Ranaut !

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement