Advertisement

Kangana Ranaut को ऑफर हुई थी बजरंगी भाईजान और सुल्तान? इस कारण क्वीन ने ठुकरा दी थी फिल्म

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में खुलासा किया है कि सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)और सुल्तान (Sultan)ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

Latest News
Kangana Ranaut को ऑफर हुई थी बजरंगी भाईजान और सुल्तान? इस कारण क्वीन ने ठुकरा दी थी फिल्म

Kangana Ranaut, Salman Khan In Sultan

Add DNA as a Preferred Source

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी (Emergency) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वह फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही हैं. बता दें कि इमरजेंसी एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी. इन सभी के बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दावा किया है कि उन्हें फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)और सुल्तान (Sultan)ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के ऑफर को अस्वीकार कर दिया था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं.

दरअसल, फेमस यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि, '' सलमान खान ने मुझे बजरंगी भाईजान में एक रोल ऑफर किया था, मैंने कहा ये क्या रोल दिया है? फिर उन्होंने सुल्तान के लिए मुझसे संपर्क किया. मैंने इसे स्वीकार नहीं किया. उन्होंने का अब मैं तुम्हें और क्या ऑफर करूं? बाद में करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने कबीर खान और अली अब्बास जफर निर्देशित इन फिल्मों में काम किया.

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने अवॉर्ड शोज को कहा यूजलेस, तो Emraan Hashmi ने यूं दिया जवाब

कंगना ने की सलमान की तारीफ

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सलमान की दोनों फिल्में ठुकराने के बाद भी वो उनके साथ बहुत अच्छे रहे हैं. उन्होंने कहा कि, सलमान बहुत दयालु हैं. वह मुझसे बात करते रहते हैं. वह इमरजेंसी देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं. हमारा एक कॉमन फ्रेंड है, उन्होंने उसे भेजा और कहा, तुम जाकर देखो कि उसने कौन सी फिल्म बनाई है. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा यह एक अच्छी फिल्म है. मैं ऐसी थी, तो आपके पास खबर है, लेकिन आपने इसे खुद नहीं देखा है. इसी तरह का बॉन्ड हम शेयर करते हैं.

यह भी पढ़ें- SRK, Salman, Aamir के साथ क्यों काम करना पसंद नहीं करती हैं Kangana Ranaut, क्वीन ने बताई वजह

जानें क्यों सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम नहीं करती कंगना

कंगना ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने हमेशा शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने से इनकार क्यों किया है. जब वह राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आई थी, तो उन्होंने इसपर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि, '' मैंने उनकी फिल्मों को ना कहा क्योंकि उनकी फिल्में उन फिल्मों का प्रोटोटाइप है, जिसमें हीरोइन के पास सिर्फ दो सीन और एक गाना होता है. इसलिए मैंने कहा कि मैं नहीं करना चाहती. मैं एक ऐसी महिला का उदाहरण बनना चाहती हूं जो एक ए-लिस्टर है, टॉप एक्ट्रेस है, और उसने खान्स के साथ काम नहीं किया है. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म इमरजेंसी की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसका निर्देशन खुद किया है. यह 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement