Advertisement

Karan Johar की शायरी पर Kangana Ranaut का तंज, 'अभी तो तुम्हारी हिंदी सुधरी है, आगे देखो क्या-क्या होता है'

करण जौहर (Karan Johar) की शायरी के बाद एक बार फिर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उनपर निशाना साधा है. बॉलीवुड की क्वीन ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं-

Karan Johar की शायरी पर Kangana Ranaut का तंज, 'अभी तो तुम्हारी हिंदी सुधरी है, आगे देखो क्या-क्या होता है'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के बीच जारी कोल्ड वार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कंगना अक्सर ही खुलेआम करण जौहर के खिलाफ बोलती नजर आ जाती हैं. वहीं, इसे लेकर बीते दिन फिल्म मेकर ने भी बिना नाम लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस को जवाब दिया था. जिसके बाद एक बार फिर बॉलीवुड की क्वीन ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में पलटवार किया है. 

क्या है पूरा मामला?
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधा है. अपनी इस स्टोरी में फिल्म मेकर की पोस्ट का जवाब देते हुए अदाकारा ने लिखा, 'एक वक्त था जब ये चाचा चौधरी नेपो माफिया के साथ मिलकर नेशनल टीवी पर मेरी बेइज्जती किया करता था, क्योंकि तब मैं अंग्रेजी नहीं बोल पाती थी...आज इनकी हिंदी देख कर ख्याल आया, अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधरी है..आगे देखो होता है क्या.'

यह भी पढ़ें- 'प्रियंका को करण जौहर ने बैन किया और शाहरुख ने उसे' पढ़ें विवाद पर और क्या बोलीं कंगना

यहां देखें कंगना रणौत का पोस्ट-

Kangana Ranaut

बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया था. इस नोट में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन इसे उनपर लगे हर इलजाम का जवाब माना जा रहा है. फिल्म मेकर ने स्टोरी शेयर कर शायराना अंदाज में लिखा था, 'लगा लो इल्जाम...हम झुकने वालों में से नहीं, झूठ के बन जाओ गुलाम...हम बोलने वालों में से नहीं....जितना नीचा दिखाओगे, जितने आरोप लगाओगे...हम गिरने वालों में से नहीं. हमारा करम हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार..हम मरने वालों में से नहीं.'

Karan Johar

कंगना रनौत ने करण जौहर की इस स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट लेकर उनपर पलटवार किया है. हालांकि, आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है. एक्ट्रेस फिल्म मेकर के खिलाफ बोलने का एक मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. 

यह भी पढ़ें- Priyanka और करण जौहर ने भरी महफिल में एक दूसरे को लगाया गले, कंगना रनौत के दावा की खुली पोल?

वहीं, बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो करण जौहर काफी समय बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे. तो कंगना अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement