Advertisement

Kangana Ranaut संग विवाद पर जारी हुआ Javed Akhtar के खिलाफ समन, आज कोर्ट में होगी पेशी

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर(Javed Akhtar) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस मामले में जावेद अख्तर को कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया है और 5 अगस्त को उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा है.

Latest News
Kangana Ranaut संग विवाद पर जारी हुआ Javed Akhtar के खिलाफ समन, आज कोर्ट में होगी पेशी

Kangana Ranaut Javed Akhtar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत(Kangana Ranaut) अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, सभी जानते हैं कि कंगना और जावेद अख्तर(Javed Akhtar) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस बीच दोनों के बीच मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है और जावेद अख्तर को कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया है. 

मजिस्ट्रेट की ओर से जावेद अख्तर के खिलाफ समन जारी होने के बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट में 5 अगस्त को पेश होना होगा. दरअसल, कंगना रनौत ने बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. एक्ट्रेस ने अपने आरोपों में कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन रंगोल को घर पर बुलाकर धमकाया था और जबरदस्ती एक्टर ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था. वहीं, कंगना ने इसको लेकर यह भी कहा था कि जावेद अख्तर का इस मामले से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं था. उन्होंने यह हरकत करके उनकी निजता का हनन किया है. 

दो आरोपों पर जारी हुआ जावेद अख्तर के खिलाफ समन

इन सभी के बाद कोर्ट के द्वारा बाकी आरोपों को हटाकर दो आरोपों पर सुनवाई के लिए समन भेजा गया है. इसमें पहला आरोप यह है कि जावेद अख्तर ने .उन्हें और बहन को आपराधिक धमकी दी है और दूसरा आरोप है कि महिला के के विनम्र होने का अपमान किया है. इन दोनों मामलों में जावेद अख्तर को 5 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Sharmila Tagore की तारीफ में बांधे पुल, Waheeda Rehman के लिए जाहिर की ये इच्छा

जावेद अख्तर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

वहीं, इन आरोपों को लेकर जावेद अख्तर ने भी लीगल तौर पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कहा कि ये आदेश जल्दबाजी और सही तरीके से पारित नहीं किए गए है. उन्होंने उपनगरीय सत्र अदालत में एक समीक्षा याचिका दायर की है. जिसके बाद इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. फिलहाल उन्हें कंगना द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर आज कोर्ट में पेश होना है. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Oppenheimer को बताया शानदार, इस पार्ट को बताया अपना पसंदीदा

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

वहीं, आपको बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी. इसके अलावा वह तेजस में नजर आएंगी. वहीं, हाल ही में कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के बैनर तले तैयार फिल्म टीकू वेड्स शेरू को रिलीज किया था, जिसमें अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रोल किया था. फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement