Advertisement

'क्या Joe Biden जमीन पर बैठकर खाना खा सकते हैं?' PM Modi के सपोर्ट में Kangana Ranaut ने क्यों कही ऐसी बात?

Kangana Ranaut ने PM Narendra Modi की हालिया मीटिंग में हुए एक वाकये पर एक पोस्ट किया और शराब के टोस्ट पर कमेंट करने वालों को जवाब दिया है.

Latest News
'क्या Joe Biden जमीन पर बैठकर खाना खा सकते हैं?' PM Modi के सपोर्ट में Kangana Ranaut ने क्यों कही ऐसी बात?

Kangana Ranaut Defends PM Narendra Modi: पीएम मोदी के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. कंगना अपने अकाउंट पर देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर जाहिर करती नजर आ जाती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. दरअसल, पीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हालिया मीटिंग में दूसरे देश के नेताओं के साथ विनम्रता दिखाते हुए शराब का टोस्ट उठाया और फिर तुरंत मेज पर रख दिया. कुछ लोग उनके टोस्ट उठाने के अंदाज पर कमेंट करने लगे. इन लोगों को कंगना ने अपने पोस्ट में शानदार जवाब दिया है.

कंगना ने X (ट्विटर) पर किए गए पोस्ट में लिखा- 'कैसा कलियुग मनुष्य के सर पे नाच रहा है, जो की पशुओं के मांस या रक्त का आहार नहीं करता, जो कभी धूम्रपान या मदिरा सेवन नहीं करता ऐसे भले मानुष को नीचा दिखाया जा रहा है की पेग पकड़ कर हवा में घुमाना नहीं आता'. उन्होंने आगे लिखा- 'ये सौ प्रतिशत साबित हो चुका है कि शराब औषधीय/चिकित्सकीय/वैज्ञानिक रूप से इंसान के शरीर को नुकसान पहुंचाती है'. कंगना ने सवाल किया- 'क्या जो बाइडन जमीन पर बैठकर हाथ से खाना खा सकते हैं? तो हमारे प्रधानमंत्री वो चीजें क्यों करें तो उसके दिलचस्पी और आदर्शों से नीचे है'.

ये भी पढ़ें- India और Bharat की बहस में कूदे बॉलीवुड स्टार्स, कंगना रनौत ने बताया देश के नाम का पूरा इतिहास

कंगना के इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन मिल रहे हैं. कई लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के साथ सिनेमाघरों में आने वाली हैं. ये तमिल फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर की है, जिसमें कंगना के साथ राघव लॉरेंस नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें कंगना का अलग अवतार देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 की महिला वैज्ञानिकों की फैन हुईं कंगना रनौत, चूड़ी-बिंदी पहने तस्वीर शेयर कर की तारीफ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement