Advertisement

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान को नौकरी देगा ये स्टार, खुद पोस्ट शेयर कर कही बड़ी बात

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान Kulwinder Kaur को बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर जॉब ऑफर किया है. उन्होंने खुद पोस्ट शेयर कर इस बात को शेयर किया.

Latest News
Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान को नौकरी देगा ये स्टार, खुद पोस्ट शेयर कर कही बड़ी बात

Kangana Ranaut Vishal Dadlani 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया था. ये मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है. राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक इस घटना पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और इसे गलत बताया है. वहीं सीआईएसएफ कांस्टेबल (Kangana Ranaut Kulwinder Kaur CISF Constable) को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसी बीच म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने पोस्ट शेयर कर उस महिला जवान को जॉब ऑफर करने की बात कही है.

कंगना रनौत को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक जवान ने थप्पड़ मार था. इसी बीच, मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए थप्पड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर CISF महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो वह उसके लिए 'नौकरी सुनिश्चित' करना चाहते हैं.

kangana

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में, विशाल ने घटना का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस cisf कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह समझता हूं. अगर CISF द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उसके लिए नौकरी इंतजार कर रही हो. जय हिंद. जय जवान. जय किसान.'


ये भी पढ़ें: कौन है CISF कॉन्स्टेबल Kulwinder Kaur? जिसने Kangana Ranaut को मारा था थप्पड़


क्या है पूरा कांड 

दरअसल गुरुवार को कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं. वो जैसे ही हवाई अड्डे के बोर्डिंग पॉइंट पर गईं वहां मौजूद CISF अधिकारी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल सीआईएसएफ कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement