Advertisement

Kangana Ranaut ने अपने 'दुश्मन' Karan Johar को दे डाला ये बड़ा चैलेंज, Brahmastra से जुड़ा है मामला

Kangana Ranaut ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में करण जौहर (Karan Johar) को लेकर कुछ ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है.

Latest News
Kangana Ranaut ने अपने 'दुश्मन' Karan Johar को दे डाला ये बड़ा चैलेंज, Brahmastra से जुड़ा है मामला

Kangana Ranaut, Karan Johar: कंगना रनौत, करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ बेबाकी भरे अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं. वो देश और इंडस्ट्री से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को फर्जी बता दिया था.  वहीं, अब कंगना रनौत ने इस फिल्म के मेकर करण जौहर (Karan Johar) को खुलेआम एक बड़ा चैलेंज दे डाला है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया है. उन्होंने अपने पोस्ट में  'ब्रह्मास्त्र' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस (Brahmastra Box Office) आंकड़ों पर भी बात की है.

Kangana Ranaut ने Karan Johar को किया चैलेंज

दरअसल, कंगना रनौत ने करण जौहर को उनके साथ इंटरव्यू करने का चैलेंज किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं करण जौहर का इंटरव्यू लेना चाहती हूं और पूछना चाहती हूं कि वो फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन क्यों शेयर करते है, नेट कलेक्शन नहीं बताते. इतना उतावलापन क्यों है? 60 करोड़ रुपये कमाने के बाद (यह नेट कलेक्शन है जो उन्होंने बताया है. हालांकि मुझे इस आंकड़े पर विश्वास नहीं है) अगर हम इस आंकड़े पर विश्वास कर भी लें तो फिर 650 करोड़ की यह फिल्म पहले ही हिट कैसे हो गई'?

ये भी पढ़ें- Brahmastra ने ओपनिंग वीकेंड पर लगाई लंबी छलांग, अब वीक डे में होगा असली टेस्ट!

इस बात का जताया डर

कंगना ने आगे लिखा- 'करण जौहर जी प्लीज इस पर प्रकाश डालिए और हमें बताएं, क्योंकि मुझे डर है कि फिल्म माफिया और हम जैसे लोगों के लिए अलग-अलग नियम हैं. इसलिए आप जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए अलग मैथ्स और हमारे जैसे वंचितों के लिए अलग मैथ्स. कृप्या ये हमें समझाएं और मामले पर पर प्रकाश डालें'.

ये भी पढ़ें: Brahmastra तोड़ पाएगी Ranbir Kapoor की पिछली फिल्मों का ये रिकॉर्ड? Sanju लिस्ट में है सबसे आगे

चलता है 36 का आंकड़ा

बता दें कि कंगना और करण जौहर के बीच तब से 36 का आंकड़ा चलता है जब से कंगना ने उन पर नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर होने का आरोप लगाया है. दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के खिलाफ बोलते नजर आए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement