Advertisement

Kangana Ranaut ने बॉलीवुड को कहा एंटी-नेशनल, बताया अब जनता से क्यों डरते हैं ये लोग?

Kangana Ranaut ने Bollywood इंडस्ट्री पर फिर से निशाना साधा है. उनका दावा है कि जो लोग राष्ट्रगान पर खड़े तक नहीं होते थे अब उन्हें डर लगने लगा है.

Latest News
Kangana Ranaut ने बॉलीवुड को कहा एंटी-नेशनल, बताया अब जनता से क्यों डरते हैं ये लोग?

Kangana Ranaut: कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी पहचानी जाती है. वो देश और इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं. वहीं, हाल ही में कंगना कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए उन्हें एंटी नेशनल (Anti National) घोषित कर दिया है. कंगना ने बताया कि ये लोग राष्ट्र गान के दौरान खड़े होने से भी परहेज करते हैं लेकिन जनता के डर से खुलकर सामने नहीं आते. कंगना ने बयां किया है कि बॉलीवुड फिल्मों में किस तरह एक धर्म विशेष की छवि खराब करने का कैंपेन चलाया जाता है.

Kangana Ranaut ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

कंगना रनौत बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर तो खुलकर पहले भी बात करती दिखाई दी हैं लेकिन हाल ही में वो बॉलीवुड पर एंटीनेशनलिज्म का आरोप लगाती दिखाई दी हैं. उन्होंने हाल ही में इडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स भारत को निगेटिव तरीके से दिखाते हैं. उन्होंने खुद को भारत के संस्कारों से तो अलग कर ही लिया और इसके साथ ही वो फिल्मों के जरिए भी भारत की वैल्यूज को नीचा दिखाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह, दिया हिट कराने का फॉर्मूला!

दशकों से चल रही है लडाई

कंगना ने ऐसे लोगों को एंटी नेशनल कहते हुए बताया है कि वो बॉलीवुड में किस तरह दशकों से लड़ाई लड़ रही है. कंगना ने कहा- 'मेरी लड़ाई उन लोगों से है जो पैसे कमाने के लिए सेक्सिज्म दिखाते हैं और भारत को निगेटिव तरीके से दिखाते हैं'. कंगना कहना है कि मेहनत करके कमाने वाले आम लोग बॉलीवुड के ऐसे कंटेंट को रिजेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Kantara देखकर Kangana Ranaut का हुआ ऐसा हाल, बताया थिएटर में क्या कह रहे थे लोग?

'अब डरते हैं Bollywood Mafia'

कंगना ने कहा- 'बॉलीवुड माफिया से जुड़े कुछ लोग जो राष्ट्रगान के लिए खड़े तक नहीं होते हैं वो राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का दिखावा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ब्रैंड्स हाथ से निकल जाने का डर है. यही नहीं कुछ ब्रैंड्स जो एंट्री-नेशनल्स को सपोर्ट करते थे वो भी समझ गए हैं कि अब लोग जाग गए हैं और उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. नए दौर की शुरुआत हो चुकी है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement