बॉलीवुड
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) की रिलीज डेट टल गई है और इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की भी घोषणा कर दी है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि फिल्म को लेकर लगातार विवाद जारी है और इसकी रिलीज डेट अटकी हुई है.यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उस दौरान देश में लगी इमरजेंसी पर बनी है. फिल्म की रिलीज न होने के बीच एक्ट्रेस ने अपनी नई मूवी की अनाउंसमेंट कर दी है.
दरअसल, प्रोड्यूसर आदि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि कंगना रनौत उनके पहले प्रोजेक्ट को खबरों में लाने के लिए तैयार है. इस पोस्ट में आदि शर्मा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ कंगना रनौत और निर्माता बबीता आशीवाल नजर आ रही हैं.
कंगना ने अनाउंस की नई फिल्म
वहीं, कंगना ने अपने एक्स पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह इसमें एक्टिंग करेंगी या फिर कैमरे के पीछे से काम करेंगी. कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-बड़े पर्दे पर वास्तविक जीवन की वीरता के जादू का अनुभव करें. प्रतिभाशाली निर्माता जोड़ी बबीता आशिवाल और आदि शर्मा और दूरदर्शी निर्देशक-लेखक मनोज तापड़िया के साथ गुमनाम नायकों को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि, भारत भाग्य विधाता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट भारत भाग्य विधाता के साथ अपने पहले उद्यम की शुरुआत कर रहे हैं. #भारत भाग्य विद्या दर्शकों को आशा, साहस और गहराई से इंस्पायर करने का वादा करते हैं.
Experience the magic of real-life heroism on the big screen!
Ecstatic to announce Bharat Bhhagya Viddhata, a cinematic tribute to the unsung heroes, with talented producer duo Babita Ashiwal & Adi Sharmaa, and visionary director-writer Manoj Tapadia.
Eunoia films and Floating… pic.twitter.com/p9NRtWetdN— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2024
यह भी पढ़ें- टल गई Kangana Ranaut की फिल्म Emergency की रिलीज डेट? यहां जानें क्या है सच
इमरजेंसी की रिलीज डेट टली
इन सभी के बीच कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर बात करें, तो हाल ही में एक्ट्रेस ने स्विच के साथ इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी फिल्म इमरजेंसी अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं हो रही है. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की रिलीज में एक हफ्ता या दस से 15 दिन और लगेंगे. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए लड़ूंगी और मैं चाहती हूं कि फिल्म का अनकट वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज हो. वरना इस तरह से हमारी हिस्ट्री और हमारे प्रयासों के साथ भद्दा मजाक होगा. इसलिए मैं सच के लिए लड़ूंगी और इसके लिए हमें कोर्ट जाना होगा. इसलिए फिल्म की रिलीज में हफ्ता दस दिन और इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने किया दावा, CBFC से नहीं मिला Emergency को सेंसर सर्टिफिकेट, खटखटाएंगी अदालत का दरवाजा?
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट कई बार टल चुकी हैं. जहां यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते एक बार फिर से इसपर रोक लग गई है. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, अनुपम खेर और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.