Advertisement

Kangana Ranaut ने सेलेब्रिटी कपल पर लगाया जासूसी का आरोप, बिना नाम लिए सुनाई खरी खोटी

Kangana Ranaut ने रविवार सुबह कुछ चौंकाने वाले पोस्ट शेयर किए. एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए एक बॉलीवुड कपल के बारे में पोस्ट लिखा है. जानें डिटेल.

Latest News
Kangana Ranaut ने सेलेब्रिटी कपल पर लगाया जासूसी का आरोप, बिना नाम लिए सुनाई खरी खोटी

Kangana Ranaut: कंगना रनौत 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ चौंकाने वाले पोस्ट शेयर किए हैं जिसने सनसनी मचा दी है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि एक फेमस स्टार उनका पीछा कर रहा है और उसकी निजी जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, जो एक फेमस प्रोड्यूसर हैं, इस 'व्यवहार' को प्रोत्साहित कर रही हैं. अब ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि क्या वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में बात कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है.

दरअसल कंगना रनौत का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई व्यक्ति उनकी जासूसी कर रहा है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया कि जिसमें उन्होंने कहा है कि एक 'कैसानोवा' और उसकी पत्नी उनके व्हाट्सएप चैट को फॉलो कर रहे हैं. उन्होंने दोनों में से किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके जीवन के बारे में कई जानकारियां साझा की हैं. 

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि पैपराजी ने रविवार को उनका पीछा एक डांस स्टूडियो तक किया जबकि उन्होंने इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया था. एक्ट्रेस ने लिखा 'मैं जहां भी जाती हूं मेरा पीछा किया जाता है और मेरी जासूसी की जाती है, न केवल सड़कों पर, यहां तक कि मेरी बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी वो मुझे पकड़ने के लिए जूम लेंस लगाते हैं. सभी जानते हैं कि, पैपराजी स्टार्स से तभी मिल पाते हैं जब उन्हें इस बात खबर दी जाती है. आजकल वे क्लिक ऐक्टर्स के पैसे भी लेने लगे हैं. मेरी टीम या मैं उन्हें पैसे नहीं दे रहे हैं तो उन्हें पैसे कौन दे रहा है?'

kangana ranaut

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे बिना किसी टिप-ऑफ के उनकी फोटोज लेने के लिए उनके घर के बाहर पैप्स खड़े रहते हैं. उन्होंने नोट में लिखा, 'सुबह, मुझे 6:30 बजे क्लिक किया गया था, उन्हें मेरा शेड्यूल कैसे पता चला? वे इन तस्वीरों के साथ क्या करते हैं? और जैसे ही मैंने अपना सुबह का कोरियोग्राफी रिहर्सल सेशन खत्म किया, किसी को भी स्टूडियो आने की खबर नहीं दी गई लेकिन, फिर भी वे सभी संडे को बड़ी संख्या में आए.'

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने गलती से दे दिया Sidharth Malhotra-Kiara Advani की शादी का हिंट? वायरल हुआ Video

Kangana Ranaut ने व्हाट्सएप डेटा लीक होने की कही बात

एक्ट्रेस का कहना है कि उनका वॉट्सऐप डेटा लीक हो रहा है. कंगना ने कहा 'मुझे यकीन है कि मेरा व्हाट्सएप डेटा लीक हो रहा है, जिसमें मेरी प्रोफेशनल डील्स और पर्सनल लाइफ की डिटेल्स भी शामिल है.' 

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut और अजीबोगरीब कपड़े पहनने वाली Urfi के बीच ये कैसा प्यार? पढ़ें एक दूसरे के लिए कही क्या-क्या बात

बिना नाम लिए सेलेब्रिटी पर कसा तंज

बिना नाम लिए कंगना ने उस सेलेब्रिटी पर तंज कसा जिसपर उन्होंने उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'पत्नी इस व्यवहार को बढ़ावा दे रही हैं, उसने अपनी शादी के लिए भी वही साड़ी पहनी थी जो मैंने पहले अपने भाई की शादी के रिसेप्शन के लिए पहनी थी, यह काफी अजीब है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement