Advertisement

Khan हटाकर Kumar कर दिया सरनेम! इस मशहूर सेलिब्रिटी ने क्यों किया ये कारनामा

Kamal R Khan अक्सर अपने ट्वीट और विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं. वो खुद को मूवी क्रिटिक भी बताते हैं और अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं. इसी बीच KRK फिर एक बार लाइमलाइट में आ गए है.

Latest News
Khan हटाकर Kumar कर दिया सरनेम! इस मशहूर सेलिब्रिटी ने क्यों किया ये कारनामा

Kamal R Khan केआरके

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) हमेशा अपने बयानों और ट्वीट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. फिल्मों के अलावा भी वो कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर केआरके सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वो अपने ही नाम के कारण चर्चा में बने हुए हैं. केआरके ने खुद ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने अपना नाम बदल लिया है और अपने नाम के साथ अपनी पत्नी का नाम जोड़ लिया है.

दरअसल कमाल आर खान उर्फ केआरके ने अपना नाम बदल लिया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों से इस बात को शेयर किया. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज मैंने अपने नाम से ‘खान’ हटाने और अपनी पत्नी का सरनेम ‘कुमार’ अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है. मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है तो अब मेरा नाम है 'कमाल रशीद कुमार.'

ये भी पढ़ें: KRK ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कर डाली ऐसी भविष्यवाणी, Varun Dhawan को लेकर भी कह डाली बड़ी बात

ट्वीट के बाद KRK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपना नाम भी कमाल रशीद कुमार कर दिया है. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किया है. काफी लोगों ने केआरके को ट्रोल भी कर दिया है. 

कमाल खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो अपने बड़बोलेपन के कारण आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते नजर आ जाते हैं. कई बार उनकी ये हरकतें उनपर भारी पड़ जाती हैं पर वो तब भी बाज नहीं आते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement