Advertisement

10 लाख के बजट में बनी इस हिट फिल्म के क्लाइमैक्स को देख प्रेमियों ने की थी सुसाइड, फिर बदली गई कहानी की एंडिंग

आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी एंडिंग देखने के बाद कई प्रेमियों ने सुसाइड करनी शुरू कर दी थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसके क्लाइमैक्स को बदला था.

Latest News
10 लाख के बजट में बनी इस हिट फिल्म के क्लाइमैक्स को देख प्रेमियों ने की थी सुसाइड, फिर बदली गई कहानी की एंडिंग

Ek Duuje Ke Liye

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड हो या साउथ फिल्में, ये अक्सर दर्शकों के जीवन पर गहरा असर डालती हैं. रोमांटिक ड्रामा फिल्में जहां अक्सर लोगों को प्यार के लिए इंस्पायर करती हैं, वहीं कई बार इन फिल्मों के गलत प्रभाव भी पड़ते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म ऐसे तो सुपरहिट रही थी, लेकिन इसकी एंडिंग ने लोगों को काफी आहत किया था और कई प्रेमियों ने फिल्म की एंडिंग से इंस्पायर होकर सुसाइड करनी शुरू कर दी थी. हालांकि बाद में इसे दो बार बदला गया था. 

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह है एक दूजे के लिए. यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म से कमल हासन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आई थीं. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसका निर्देशन के.बालाचंदर ने किया था और इसके प्रोड्यूसर लक्ष्मण प्रसाद थे.

यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होगी Indian 2, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

रज कपूर को पसंद नहीं आई थी फिल्म की एंडिंग

फिल्म जब एक दूजे के लिए तैयार हो गई थी तो डायरेक्टर ने इसे राज कपूर को दिखाया था. जिसके बाद राज कपूर को इसका क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे बदलने के लिए कहा था, क्योंकि वह इसकी हैप्पी एंडिंग चाहते थे. हालांकि डायरेक्टर बालचंदर ने इसे नहीं बदला. वहीं, फिल्म की दुखी एंडिंग के कारण इसे कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर खरीदने को भी तैयार नहीं था और आखिर में हार मानकर निर्माता लक्ष्मण प्रसाद इसके डिस्ट्रीब्यूटर बने.

यह भी पढ़ें- JR NTR से लेकर Shah Rukh Khan तक, इन 7 एक्टर्स ने एक ही फिल्म में किया बाप-बेटे का रोल, रहीं जबरदस्त हिट

फिल्म ने किया था अच्छा कलेक्शन

इसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 10 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. 

बदली गई थी फिल्म की एंडिंग

हालांकि कहा जाता है कि इस फिल्म से इंस्पायर होकर प्रेमी सुसाइड करने लगे थे. जैसा कि इस फिल्म के एंडिंग में दिखाया जाता है कि कमल हासन और रति आखिर में पहाड़ से कूदकर खुदकुशी कर लेते हैं और इसे देखने के बाद कई कपल्स ने यही किया था. जिसके बाद के.बालचंदर पर फिल्म के क्लाइमैक्स को बदलने का दबाव पड़ा और उन्होंने इसे दुखी एंडिंग से हैप्पी एंडिंग में बदला. लेकिन दर्शकों ने इसे दुखी एंडिंग के साथ स्वीकार कर लिया था और मजबूरन मेकर्स को इसे उसी पुरानी एंडिंग के साथ सिनेमाघरों में दोबारा चलानी पड़ी थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement