Advertisement

Alia Bhatt के चलते मुसीबत में पड़ी Kalki Koechlin! जानें क्या है पूरा मामला

कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है.

Latest News
Alia Bhatt के चलते मुसीबत में पड़ी Kalki Koechlin! जानें क्या है पूरा मामला

Kalki Koechlin Alia bhatt

Add DNA as a Preferred Source

कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) कुछ वक्त पहले ही एक बेटी की मां बनी और अक्सर ही उससे जुड़ी चीजों और फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी साफो के पालतू जानवरों के लिए प्यार का खुलासा किया है. कल्कि ने बताया कि उनकी बेटी को पालतू जानवरों से कितना प्यार है और इसकी शुरुआत आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बच्चों की किताब, एड फाइंड्स ए होम (Ed Finds a Home)से हुई है. 

दरअसल, कल्कि ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब के एक पेज की फोटो शेयर की है. पेज पर एक छोटी लड़की को अपने पिता से एक खोए हुए कुत्ते के बारे में बताते हुए दिखाया गया है. तस्वीर को शेयर करते हुए कल्कि ने मजाक में आलिया पर मुश्किल में डालने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि साफो अब किताब में दिखाए कुत्ते जैसा एक प्यारा सा कुत्ता चाहती है. 

कल्कि ने लगाया आलिया पर मुश्किल में डालने का आरोप

तस्वीर के साथ कल्कि ने कैप्शन में लिखा- ओह तुमने हमें मुसीबत में डाल दिया आलिया भट्ट. अब साफो हमारे घर में एड को चाहती है. आलिया भट्ट ने पोस्ट देखने के बाद हंसते हुए इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. बता दें कि आलिया ने जून में अपनी किताब एड फाइंड्स ए होम लॉन्च करते हुए एक राइटर के तौर पर शुरुआत की थी.

Kalki Koechlin insta post

जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

काम को लेकर बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने हाल ही में इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की है. अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. वहीं, इस रिलीज के डेट के बदलने पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था- 11.10.2024, जिगरा, फिल्मों में मिलते हैं. 

इसके आलावा आलिया संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस फिल्म में विक्की कौशल भी होंगे. इसके अलावा आलिया अल्फा फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ एक सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी. अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement