Advertisement

एक्स पति Anurag Kashyap के साथ कैसे हैं Kalki Koechlin के रिश्ते, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Anurag Kashyap और Kalki Koechlin काफी सालों पहले ही अलग हो गए थे. हाल ही में एक्ट्रेस को अनुराग की बेटी की सगाई में देख सभी हैरान थे. अब एक्ट्रेस ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात की है.

एक्स पति Anurag Kashyap के साथ कैसे हैं Kalki Koechlin के रिश्ते, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Kalki Koechlin Anurag Kashyap

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों उनकी बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap engagement) की सगाई हुई थी जिसमें उनका एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) नजर आई थीं. एक्ट्रेस को देख लोग हैरान थे. अब कल्कि ने अनुराग के साथ अपने रिश्ते और बॉन्ड को लेकर खुलकर बात की है. 

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप ने 2015 में तलाक ले लिया था. हालांकि दोनों के रिश्ते खराब नहीं हुए थे. उन्होंने सेक्रेड गेम्स 2 में एक साथ काम किया था और अब, अनुराग कल्कि की आगामी फिल्म गोल्डफिश के को-प्रोड्यूसर भी हैं. वहीं एक्ट्रेस बीते दिनों अनुराग की बेटी आलिया की सगाई में नजर आई थीं. वो अपनी बेटी और बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची थी. उन्हें देख सभी हैरान थी.

वहीं अब इंडिया टुडे के साथ हाल ही में एक बातचीत में, कल्कि ने बताया कि इतना कुछ झेलने के बाद, उनका और अनुराग का रिश्ता ठीक है. उन्होंने कहा 'मैं अब (अनुराग के साथ) बहुत सहज हूं. हम बहुत समय साथ-साथ रहे हैं, और बहुत दूर भी रहे हैं. हम अपने बीच शांति के स्थान पर पहुंच गए हैं.'

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap अपनी दोनों पूर्व पत्नियों से रखते हैं ऐसा रिलेशन, तस्वीर सामने आई तो लोगों को हुआ अहसास

बता दें कि अनुराग ने कल्कि कोचलीन के साथ डेट करने के कुछ समय बाद साल 2011 में शादी रचाई थी. उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. 2 साल बाद ही दोनों अलग हो गए. आधिकारिक तौर पर उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया. 

कल्कि ने करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट सीजन 2' में खुलासा किया था कि अनुराग के साथ उनकी शादी नहीं चल पाने का कारण उनकी उम्र का अंतर और उनका बेहद बिजी शेड्यूल था.

वहीं अनुराग ने कल्कि से पहले आरती बजाज से साल 2003 में शादी की थी. दोनों से दूसरे को 9 साल तक डेट किया था. उनकी शादी साल 2009 में टूट गई थी. आलिया आरती और अनुराग की बेटी है.  

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap की बेटी Aaliyah Kashyap की सगाई में लगा सितारों का मेला, सुहाना खान, आलिया एफ समेत पहुंचे कई सितारे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement