Advertisement

'ये परेशान करने वाला है', पपराजी की हरकतों पर Kajol को आया गुस्सा, यूं साधा निशाना

Kajol ने एक इंटरव्यू में पपराजी कल्चर को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने पपराजी के व्यवहार को अपमानजनक बताया है. साथ ही उनपर निशाना साधा है.

Latest News
'ये परेशान करने वाला है', पपराजी की हरकतों पर Kajol को आया गुस्सा, यूं साधा निशाना

kajol: काजोल

Add DNA as a Preferred Source

पपराजी के बारे में सभी लोग जानते हैं. वो आम जानता को फिल्म स्टार्स और पब्लिक फिगर्स की रोजमर्रा की जिंदगी से रूबरू कराते आए हैं. वो उनको फॉलो करते हैं और उनकी एक्सक्लूसिव फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं. कई बार सेलेब्स उनकी हरकतों पर बिफर जाते हैं और उनपर भड़क जाते हैं. वहीं कई सेलेब्स भी पपराजी की हरकतों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल हो गया है. काजोल ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो कैसे पपराजी कल्चर से परेशान रहती हैं.

बॉलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि वो पपराजी के तरीकों से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा 'मैं पैप्स को लेकर थोड़ी सचेत रहती हूं. मुझे लगता है कि कुछ जगहें ऐसी हैं जहां उन्हें नहीं होना चाहिए. जैसे मुझे यह बहुत अजीब लगता है जब वे किसी के अंतिम संस्कार में एक्टर्स के पीछे भागते हैं और तस्वीरें मांगते हैं. मुझे यह अजीब और थोड़ा अपमानजनक लगता है. मुझे यह अजीब लगता है कि आप लंच के लिए भी नहीं जा सकते.'

उन्होंने पपराजी पर उनका पीछा करने के लिए भी निशाना साधा. काजोल ने कहा 'मुझे यह परेशान करने वाला लगता है. अगर मैं एक सामान्य व्यक्ति होती, तो क्या आप ऐसा करते? क्या मैं आपको पुलिस के पास नहीं ले जाती और नहीं कहती कि यह व्यक्ति मेरा पीछा कर रहा है? अब मुझे पुलिस को क्या बताना चाहिए?'

ये भी पढ़ें: MAA Trailer: बेटी की रक्षक बनीं काजोल, राक्षसों का यूं किया सामना, होश उड़ा देगा चंद मिनटों का ये वीडियो

पिछले कुछ समय में काजोल कई बार पपराजी पर भड़ती हुई नजर आ चुकी हैं. कई बार दुर्गा पूजा पंडाल में वो पपराजी पर भड़कती हुई दिखीं जिसके वीडियो भी वायरल हुए. यही नहीं जया बच्चन से लेकर तापसी पन्नू या फिर आलिया भट्ट कर पपराजी की हरकतों पर नाराजगी जता चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Ajay-Kajol को बनाया ढाल, Animal फेम Wanga को बेनकाब करने पर तुली Deepika Padukone!

फिल्मों की बात करें तो काजोल अब जल्द ही हॉरर और सुपरनैचुरल फिल्म मां में नजर आएंगी. इसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है. हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी. ये 27 जून को रिलीज हो रही है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement