Advertisement

'कुछ कुछ होता है' की एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की थी मणि रत्नम की फिल्म, बोलीं- करण जौहर को किया था कमिटमेंट

बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल(Kajol) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ कुछ होता है(Kuch Kuch Hota Hai) के लिए मणिरत्नम(Mani ratnam) की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

Latest News
'कुछ कुछ होता है' की एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की थी मणि रत्नम की फिल्म, बोलीं- करण जौहर को किया था कमिटमेंट

kajol: काजोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काजोल(Kajol) बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं. काजोल ने बॉलीवुड में तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं. इसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम(Kabhi Khushi Kabhie gham), दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे(Dilwale Dulhania Le Jayenge) जैसी फिल्में शामिल हैं. कुछ कुछ होता है(Kuch Kuch Hota Hai) फिल्म का निर्देशन करण जौहर(Karan Johar) ने किया है. इस फिल्म में काजोल ने अंजलि का किरदार निभाया है, जिसे लोग आज भी खूब पसंद करते हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल ने इस फिल्म के लिए एक बड़े डायरेक्टर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. 

दरअसल, सालों बाद काजोल ने जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान खुलासा किया है, कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए बेहतरीन निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे कुछ कुछ होता है की शूटिंग करनी थी और उसी समय मुझे मणिरत्नम से उनके लिए एक फिल्म करने का ऑफर मिला था. 

करण जौहर को दिया था कमिटमेंट

उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मुझे भरोसा नहीं कि मुझे मिस्टर रत्नम से कोई ऑफर मिला है, लेकिन बात नहीं बन पाई क्योंकि मैंने कुछ कुछ होता है के लिए करण को वो डेट्स देने का वादा किया हुआ था. कई लोगों ने मुझसे कहा कि तुम्हे मणि सर की फिल्म करनी चाहिए थी. उस समय मुझे लगा कि मेरा कमिटमेंट ज्यादा जरूरी था और इसने मेरे फेवर में काम किया. 

ये भी पढ़ें- Kajol पर टूटी जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत, डिलीट कर डाले सारे पोस्ट, इंटरनेट पर मचा हंगामा

आज प्यार की परिभाषा बदल गई है

वहीं, इस दौरान काजोल से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सिमरन और कुछ कुछ होता है की अंजलि को लेकर सवाल किया गया, और पूछा गया कि दोनों में से किसे चुनेंगी. इस पर काजोल ने अंजलि को चुना और कहा कि पिछले कुछ सालों में प्यार के मायने बदल गए हैं. काजोल ने कहा कि आज आप कह सकते हैं कि अंजलि को साड़ी नहीं पहननी चाहिए थी, या जब वह ट्रैक पैंट में थी तो राहुल उसके प्यार में क्यों नहीं पड़ा? आप ये सवाल अभी पूछ सकते हैं, लेकिन उस समय के राज और अंजलि को शायद इसी वजह से प्यार हुआ था. समय बदल गया है और प्यार की परिभाषा भी बदल गई है. 

ये भी पढ़ें- पैपराजी के पीछा करने पर भड़कीं काजोल, बोलीं-पुलिस में शिकायत भी नहीं कर सकते क्योंकि...

ट्रायल में आई थीं नजर 

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में काजोल ने ओटीटी पर डेब्यू किया है. वो डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज द ट्रायल में नजर आई हैं. इस वेब सीरीज में उन्होंने एक वकील की भूमिका अदा की है. वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आई हैं. वहीं, इसमें उन्होंने सालों पुराने नियम नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया है और लिप लॉक सीन से सभी को हैरान कर दिया था.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement