Advertisement

Raju Srivastava के लिए Kailash Kher ने किया महामृत्युंजय जाप, Video शेयर कर की ये अपील

Raju Srivastava को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत नाजुक है. राजू के चाहने वाले लगातार उनके ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं. मशहूर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने कॉमेडियन के कुशल होने की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप करवाया है.

Latest News
Raju Srivastava के लिए Kailash Kher ने किया महामृत्युंजय जाप, Video शेयर कर की ये अपील

Raju Srivastava and Kailash Kher : राजू श्रीवास्तव और कैलाश खेर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कॉमेडियन को अभी तक होश नहीं आया है. चाहने वाले लगातार राजू के सेहतमंद होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. इसी क्रम में मशहूर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने भी राजू श्रीवास्तव के ठीक हो जाने की कामना करते हुए महामृत्युंजय जाप करवाया है. इस वीडियो के माध्यम मे संदेश देते हुए कैलाश खेर ने उन सभी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए लोगों से अपील की है.

वीडियो में कैलाश खेर ने कहा, "नमस्कार, मैं कैलाश खेर भारत और पूरे विश्व से कहना चाहता हूं कि राजू श्रीवास्तव हमारे पारिवारिक मित्र और बड़े भाई हैं, उन पर विपदा आई है. उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं. इस मुश्किल समय में कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैला रहे हैं. उनका निधन हो गया. इस तरह की गलत खबरों को न फैलाएं."

ये भी पढ़ें -  Raju Srivastav: 'राजू उठो, बस बहुत हुआ...' बेहोश राजू श्रीवास्तव से Big B ने ऐसा क्यों कहा? जानकर चौंक जाएंगे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

राजू श्रीवास्तव इस समय वेंटिलेटर पर हैं. उनको लेकर खबरें आ रही थीं कि उनके ब्रेन ने रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया है और उनकी हालत नाजुक है. वहीं राजू के निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी उड़ रही थीं. सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि तक देने लगे. इस सब को देखकर अब उनकी फैमिली का बयान सामने आया है. राजू के परिवार ने उनकी मौत की खबर का खंडन करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अब कॉमेडियन की तबीयत में सुधार है. उनके परिवार ने लोगों से गुजारिश भी की है कि उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. 

इसी बीच परिवार के साथ ही साथ शेखर सुमन ने भी राजू की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. शेखर सुमन ने अपने ट्वीटर पर कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट को लेकर लिखा- 'अच्छी खबर , राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे मूव किए हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक अच्छा संकेत है. आपकी दुआ काम कर रही है...दुआ करते रहिए.' 

ये भी पढ़ें: Raju Srivastav Health Update: हार्ट अटैक के दो दिन बाद भी नहीं आया राजू श्रीवास्तव को होश, बेटी अंतरा ने बताई हालत

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था. वो दिल्ली में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ. उनके ट्रेनर ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें अभी तक होश नहीं आया है. फिलहाल वो एम्स के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement