Advertisement

'Kabir Singh' की एक्ट्रेस Nikita Dutta को हुआ कोरोना, फैमिली का ये सदस्य भी निकला पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं और उनकी मां भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी है.

Latest News
'Kabir Singh' की एक्ट्रेस Nikita Dutta को हुआ कोरोना, फैमिली का ये सदस्य भी निकला पॉजिटिव

Nikita Dutta.

Add DNA as a Preferred Source

Nikita Dutta: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं. लगातार हर रोज कई नए केस सामने आ रहे हैं. इसकी चपेट में बॉलीवुड के एक्टर्स भी आ गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta), जो कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  स्टारर फिल्म ज्वेल थीफ (Jewel Theif) में अपनी बेहतरीन भूमिका के लिए जानी जाती हैं, वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी है और अपनी हेल्थ के बारे में भी बताया है.

दरअसल, निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोरोना को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाए मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वारंटाइन के बाद मिलते हैं. सभी सुरक्षित रहें. एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि उनके अलावा उनकी मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं. इस दौरान वह घर में ही क्वारंटाइन है. वहीं, एक्ट्रेस ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपनी सभी प्रोजेक्ट को पोस्टपोन कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 'घर में थीं बहुत बंदिशें...' एक्ट्रेस Nikita Dutta का बड़ा खुलासा, करना चाहती थीं ये काम

शिल्पा शिरोडकर को भी हुआ था कोरोना

बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए लिखा था, '' नमस्ते दोस्तों, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, सुरक्षित रहें है और मास्क पहनें. इसके बाद गुरुवार को शिल्पा ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. उन्होंने लिखा, '' हाल के ट्रेंड को देखने से लगता है कि कोरोना वायरस ने एक बार फिर वापसी की है.

भारत में हर रोज आ रहे नए कोरोना मामले

भारत में हाल ही में एक दिन में कोरोना के 200 से भी ज्यादा मामले सामने आए है. वहीं, मुंबई में अभी तक 95 नए कोरोना मामले सामने आए है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement