Advertisement

Jug Jug Jiyoo box office collection: शानदार रहा वीकेंड तो सुस्त रहा सोमवार, जानिए फिल्म की कमाई का हाल

फिल्म JugJugg Jiyo सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. 4 दिनों में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है. ऐसे में दिखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा कब पार कर पाती है.

Jug Jug Jiyoo box office collection: शानदार रहा वीकेंड तो सुस्त रहा सोमवार, जानिए फिल्म की कमाई का हाल

Jug Jugg Jeeyo: फिल्म जुग जुग जियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jug Jug Jiyoo box office collection: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) को पहले दिन से लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की पर सोमवार को फिल्म की कमाई में सुस्ती देखने को मिली है. हालांकि पहले तीन दिन के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म इस साल की टॉप पांच फिल्मों में शामिल हो गई है. पहले वीकेंड में फिल्म ने 35 करोड़ का कारोबार किया पर सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई. 

पहले वीकेंड की बात करें तो जुग जुग जियो की कमाई बच्चन पांडे से बेहतर रही. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.28 करोड़ की कमाई की. शनिवार को 12.55 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 15.10 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म की वीकेंड पर कमाई 35 करोड़ रही पर सोमवार का दिन फिल्म के लिए खास नहीं रहा और इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. सोमवार के दिन फिल्म ने 4.50-5.50 करोड़ का ही बिजनेस किया है. इन आंकड़ों से मालूम पड़ता है कि फिल्म को अभी 50 करोड़ का मार्क पार करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. बता दें कि 4 दिन के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म की अब तक की कमाई 36.93 करोड़ रही. 

शुरुआती दिनों की कमाई के लिहाज से फिल्म इस साल की टॉप पांच फिल्मों में शामिल हो गई है. इसमें भूल भुलैया 2, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम शामिल है. वहीं साउथ इंडियन फिल्‍मों की बात करें तो सबसे ऊपर यश की KGF 2 है, जिसने पहले वीकेंड में हिंदी से 140.45 करोड़ रुपये कमाए थे. RRR ने हिंदी वर्जन से फर्स्‍ट वीकेंड में 74.78 करोड़ रुपये का बिजनस किया था.

ये भी पढ़ें: JugJugg Jeeyo Review: प्यार, तकरार और तलाक, फिल्म में Varun Dhawan ने नहीं इस एक्टर ने लूटी सारी लाइमलाइट

फिल्म की बात करें तो इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्रजक्ता कोहली भी अहम रोल में हैं. फिल्म में अनिल कपूर के किरदार ने सभी के दिलों पर छाप छोड़ दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म में जबरदस्त रही. पूरी फिल्म की लाइमलाइट उन्होंने चुरा ली थी. 

ये भी पढ़ें: Jug Jug Jeeyo Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म ने दिखाई बड़ी बढ़त, जानें अबतक का कलेक्शन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement