Advertisement

Jug Jugg Jeeyo Box Office collection: पहले दिन फिल्म ने की शानदार कमाई, वीकेंड में तोड़ सकती है रिकॉर्ड

Jug Jugg Jeeyo ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. फिल्म के मेकर्स को अब शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

Jug Jugg Jeeyo Box Office collection: पहले दिन फिल्म ने की शानदार कमाई, वीकेंड में तोड़ सकती है रिकॉर्ड

Jug Jugg Jiyo जुग जुग जियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jug Jugg Jeeyo Box Office collection Day 1: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म  ‘जुग-जुग जियो’ (JugJugg Jeeyo) बीते शुक्रवार रिलीज हुई. फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई थी. पहले दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 से आगे निकलने में नाकामयाब रही. इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की भी जमकर तारीफ हो रही है.

फैमिली एंटरटेनर फिल्म जुग-जुग जियो के रिलीज होने के बाद से इसके रिव्यू सामने आने लगे थे.  फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई. फिल्म में लीड रोल निभा रहे वरुण धवन से ज्यादा अनिल कपूर के काम को पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के मेकर्स को वीकेंड में कमाई के बढ़ने की उम्मीद है.

ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म के बेहतरीन वीकेंड की भविष्यवाणी की है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड में फिल्म 35-40 करोड़ का कारोबार करने में सफल रह सकती है. 

ये भी पढ़ें: JugJugg Jeeyo Review: प्यार, तकरार और तलाक, फिल्म में Varun Dhawan ने नहीं इस एक्टर ने लूटी सारी लाइमलाइट

पहले दिन फिल्म की कमाई अच्छी रही पर ये फिल्म भी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) के पहले दिन की कमाई को नहीं पछाड़ पाई. कार्तिक की फिल्म ने पहले ही दिन 14.11 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म अब जल्द ही 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. 

बता दें कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म के करीब 11385 शोज हुए थे. 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से खुश होकर प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की McLaren GT लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement