Advertisement

आ गया Abhishek Malhan और Jiya Shankar का नया गाना, कैमिस्ट्री देखकर फैंस बोले 'शादी कर लो'

अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) और एक्ट्रेस जिया शंकर(Jiya Shankar) हाल ही में वीडियो सॉन्ग जुदाईयां(Judaiyaan) में नजर आए हैं. जो की आज यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.

Latest News
आ गया Abhishek Malhan और Jiya Shankar का नया गाना, कैमिस्ट्री देखकर फैंस बोले 'शादी कर लो'

Abhishek Malhan Jiya Shankar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद से लगातार खबरों में बने हुए है. इस शो के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) ने काफी लाइमलाइट बटोरी है. वहीं, इस शो में अभिषेक और एक्ट्रेस जिया शंकर(Jiya Shankar) की जोड़ी को एक साथ काफी पसंद किया गया है. इस दौरान शो खत्म होने के एक महीने के अंदर अभिषेक और जिया एक वीडियो सॉन्ग में एक साथ नजर आए हैं, जो कि हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. अभिषेक और जिया को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं. 

अभिषेक और जिया शंकर वीडियो सॉन्ग जुदाईयां में नजर आए हैं. इस दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. वीडियो में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है. वीडियो में शुरुआत में जिया और अभिषेक एक दूसरे के प्यार में पड़ते हैं. दोनों घंटों फोन पर बातें करते हैं और एक दूसरे के साथ बेहद खुश होते हैं. इस दौरान वीडियो में दिखाया जाता है कि अभिषेक की एक गलती के कारण दोनों अलग हो जाते हैं. हालांकि आखिर में सभी गलतफहमियों को दूर कर साथ हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Jiya Shankar को हुई Manisha Rani से परेशानी, अभिषेक मल्हान के सामने रखी दिल की बात, बोलीं- वो आग में तेल डालती है

सॉन्ग को मिला फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

वहीं, इस वीडियो को अभिया के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'जुदाईयां' एक खूबसूरत सर्प्राइज है. तनवीर इवान की बेहतरीन आवाज और अभिया की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने वास्तव में कुछ जादुई बना दिया है. यह गाना फिलहाल फेवरेट है जिसे मैं बार-बार सुन रहा हूं. वहीं, अन्य ने लिखा- प्योर मेलोडी, प्योर सॉन्ग, प्योर केमिस्ट्री. एक और यूजर ने लिखा- शानदार सॉन्ग. खूबसूरत लिरिक्स, अभिषेक और जिया ने शानदार परफॉर्मेंस दी. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT के मेकर्स पर Abhishek Malhan ने लगाए बड़े इल्जाम, Elvish Yadav को लेकर भी कही बड़ी बात

इन कलाकारों ने सॉन्ग को बनाया सुपरहिट

आपको बता दें कि इस सॉन्ग को तनवीर इवान ने गाया है और उन्होंने ही इसके लिरिक्स दिए है. इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है. वहीं, जिया और अभिषेक की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान जिया शंकर टॉप 6 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं. वहीं अभिषेक मल्हान शुरुआत से ही इस शो में टिके रहे थे और उन्होंने टॉप 2 में जगह बनाई थी. इसके साथ ही अभिषेक मल्हान अपने फुकरा इंसान यूट्यूब चैनल के कारण भी काफी फेमस हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement