बॉलीवुड
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के लिए एक्टर्स को बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने दर्ज की गई याचिका को खारिज कर दिया है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) में एक साथ नजर आने वाले हैं. यह दोनों स्टार्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म की शूटिंग लंबे वक्त से चल रही है, लेकिन राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक याचिका दर्ज की गई थी. हालांकि अब एक्टर्स को इस केस में बड़ी राहत मिल गई है. क्योंकि याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.
दरअसल, जस्टिस अशोक जैन की सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा "फिल्म अभी अंडर प्रोडक्शन में है. यह कहना कि फिल्म में न्यायपालिका या वकीलों की छवि खराब की जा रही है, महज एक धारणा है. ऐसे में कोर्ट इस पर कोई रोक नहीं लगा सकता." हाईकोर्ट ने शूटिंग और रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है. अदालत का मामले में कहना है कि अगर फिल्म की रिलीज के बाद किसी भी तरह का आपत्तिजनक कंटेंट पाया जाता है तो उसकी शिकायत सेंसर बोर्ड में की जा सकती है या फिर कोर्ट से इसको लेकर शिकायत की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar-Arshad Warsi की Jolly LLB 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म की शूटिंग और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. कहा गया था कि फिल्म में न्यायपालिका और वकीलों की गलत छवि दिखाई गई है. फिल्म के पहले दो पार्ट में भी न्यायपालिका को गलत तरीके से पेश किया गया था. यह केस हाईकोर्ट में अजमेर की जिला अदालत की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौर ने दाखिल करवाया था.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 से पहले देखें ये 10 कोर्ट रूम ड्रामा
जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो इसका डायरेक्शन सुभाष कपूर कर रहे हैं. वायकॉम 18 स्टूडियो ने मोस्ट अवेटेड जॉली एलएलबी 3 के लिए 19 सितंबर 2025 की डेट फिक्स की है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकील की भूमिका में नजर आएंगे. जॉली एलएलबी का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसमें अरशद वारसी नजर आए थे और दूसरा पार्ट साल 2017 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार दिखाई दिए थे. यह दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.