Advertisement

Johny Lever Birthday: वो वक्त जब बॉलीवुड के कॉमेडियन को आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, जानें जॉनी की जिंदगी के दर्दनाक पहलू

Johny Lever फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मंझे हुए कॉमेडियन हैं. वो सालों से लोगों को खूब हंसा रहे हैं पर उनकी जिंदगी कभी आसान नहीं रही. उन्होंने तमाम संधर्ष झेले हैं. आज जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.

Latest News
Johny Lever Birthday: वो वक्त जब बॉलीवुड के कॉमेडियन को आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, जानें जॉनी की जिंदगी के दर्दनाक पहलू

Johny Lever

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johny Lever) के नाम से हर कोई वाखिफ है. सालों से लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने वाले जॉनी ने एक समय काफी तकलीफें झेली थीं. मुंबई की एक चॉल में गरीबी में पले बढ़े जॉनी ने कई मुश्किलों का सामना किया. बावजूद इसके वो सबकों हंसाते रहे. आज एक्टर के बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में वो खास बातें जिनके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा.  

14 अगस्त 1957 को जन्मे जॉनी लीवर का परिवार मुंबई के एक चॉल में रहता था. एक समय ऐसा भी आया जब उनके परिवार को मुंबई के स्लम एरिया में शिफ्ट होना पड़ा. पैसों की कमी से परेशान जॉनी ने बचपन से ही स्कूल से आकर चॉल की बर्थडे पार्टी जैसे फंक्शन में छोटे-छोटे शो करना शुरू कर दिए थे. जॉनी ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के मुश्किल समय का बरे में खुलकर बात की थी. 

इस इंटरव्यू में जॉनी ने बताया था कि उनके पिता शराबी थे, जिसकी वजह से वो परिवार पर कभी ध्यान नहीं देते थे. एक्टर ने कहा था कि उनके ताऊ उनकी फीस भरते थे और घर में राशन का इंतजाम करते थे. इससे गुस्सा होकर एक्टर ने स्कूल छोड़ दिया था. बता दें कि जॉनी ने केवल 7वीं तक पढ़ाई की थी और इसके बाद परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए उन्होंने सड़कों पर पैन बेचने का काम शुरू कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: Guinness World Record में दर्ज हो चुका है इस एक्टर का नाम, लोगों को हंसाकर बन चुके हैं देश के सबसे अमीर कॉमेडयन

सुसाइड के आते थे ख्याल

एक दौर ऐसा भी था, जब जॉनी लीवर खुद को खत्म करना चाहते थे. महज 13 साल की उम्र में जॉनी लीवर आत्महत्या को गले लगाकर दुनिया को अलविदा कहना चाहते थे. परिवार की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. एक दिन अपनी आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए जॉनी लीवर ने आत्महत्या की कोशिश की थी. वह मरने के लिए एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर जाकर लेट गए और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो बच गए. 

निराले अंदाज में बेचा करते थे पैन 

जॉनी लीवर का पेन बेचने का अंदाज काफी अनोखा था. वो कॉमेडी करके या सितारों की नकल करके पेन बेचा करते थे. इस काम से वो दिनभर में पांच रुपये कमा लेते थे. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान लीवर कंपनी में नौकरी की जिसकी वजह से ही उनका जॉनी लीवर पड़ गया. 

ये भी पढ़ें: Johnny Lever: तिरंगे का अपमान कर बुरे फंसे थे जॉनी लीवर, जाना पड़ गया था जेल

पिता के ही नक्शे कदमों पर चल रहे हैं बच्चे

जॉनी लीवर की पर्सनल जिंदगी के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने साल 1984 में सुजाता से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. दोनों ही बच्चे पिता के ही नक्शे कदमों पर चल रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement