Advertisement

John Cena ने शेयर किया अनंत-राधिका की शादी से जुड़ा खास पल, Shah Rukh Khan की तारीफ में कही ये बात

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का शादी समारोह अटैंड करने के बाद अमेरिकी एक्टर और रेसलर जॉन सीना (John Cena) ने अंबानी परिवार का धन्यवाद किया और उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फोटो शेयर कर तारीफ की है.

Latest News
John Cena ने शेयर किया अनंत-राधिका की शादी से जुड़ा खास पल, Shah Rukh Khan की तारीफ में कही ये बात

Shah Rukh Khan, John Cena

Add DNA as a Preferred Source

शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर तमाम विदेशी सितारे भी नजर आए थे. विदेशी सितारों की लिस्ट में अमेरिकी एक्टर और रेसलर जॉन सीना (John Cena) भी थे. वह शादी के दौरान पाउडर ब्लू कलर की शेरवानी पहने हुए दिखे थे, जिसमें वह कमाल लग रहे थे. इस दौरान उन्होंने अनंत अंबानी की बारात में भी ढोल की थाप पर डांस किया था. वह पैपराजी के आगे अपना सिग्नेचर स्टाइल यू कांट सी मी करते हुए नजर आए थे.

उसके बाद शनिवार 13 जुलाई को शादी के एक दिन बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए आशीर्वाद समारोह रखा गया था. इस बीच जॉन सीना ने अपने एक्स (यानी ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया और अंबानी के आतिथ्य को लेकर धन्यवाद कहा. उन्होंने शादी समारोह से शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने इसके पोस्ट पर लिखा- अवास्तविक 24 घंटे, बेजोड़ गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए अंबानी परिवार का बहुत आभारी हूं. कई न भूल जाए वाले पलों से भरा एक एक्सपीरियंस जिसने मुझे अनगिनत नए दोस्तों से जुड़ने की इजाजत दी, जिसमें शाहरुख खान से मिलना और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पॉजिटिव बातें बताना शामिल है. उसका असर मेरी लाइफ पर पड़ा है.


यह भी पढ़ें- Suhana Khan Birthday: 24 की उम्र में करोड़ों की मालकिन है Shah Rukh Khan की लाडली, नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश


फैंस ने किए जॉन सीना की फोटो पर कमेंट

जॉन सीना और शाहरुख की फोटो वायरल होने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं. एक यूजर ने लिखा- आप नाव में अकेले नहीं है जॉन सीना सर, शाहरुख खान ने हममें से कई लोगों के जीवन में पॉजिटिव असर डाला है. उनकी फिल्में सिर्फ एक जरिया है, जिसके माध्यम से हम उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाते हैं और जश्न मनाते हैं. फिल्मों के बिना भी हम हमेशा उनके चीयरलीडर्स रहेंगे. हमेशा उनके कर्जदार रहेंगे. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- अनगिनत भारतीय सेलेब्स मौजूद थे, लेकिन जॉन सीना ने केवल शाहरुख खान के साथ फोटो पोस्ट करने का फैसला लिया और लिखा कि शाहरुख ने उन्हें इंस्पायर किया. कुछ मायनों में हम एक ऐसे युग में हैं जहां अन्य लोग शाहरुख खान के बॉक्स ऑफिस नंबरों और वैश्विक प्रभास को पार करने में असफल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के पास है चांद पर इतनी जमीन, एक्टर के बर्थडे पर जानें 10 दिलचस्प बातें

14 जुलाई को होगा अनंत-राधिका का रिसेप्शन

भव्य शादी समारोह के बाद अंबानी परिवार ने शनिवार 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह रखा था. वहीं, आज यानी कि 14 जुलाई को एक रिसेप्शन पार्टी भी होगी. शादी के उत्सव से पहले मार्च में जामनगर में दो प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था. उसके बाद जून में भी इटली और फ्रांस में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement