Advertisement

मशहूर एक्टर Aman Dhaliwal पर सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, खून से लथपथ होकर भी बदमाश को कर डाला ढेर

पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल (Aman Dhaliwal) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स एक्टर पर हमला करता नजर आ रहा है.

मशहूर एक्टर Aman Dhaliwal पर सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, खून से लथपथ होकर भी बदमाश को कर डाला ढेर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जोधा अकबर और बिग ब्रदर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुके पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल (Punjabi Actor Aman Dhaliwal) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक्टर पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में जानलेवा हमला किया गया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है. 

जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते बुधवार की सुबह 9:30 की है. एक्टर कैलिफोर्निया के ग्रांड ओक्स के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे. इसी दौरान हमलावर चाकू और कुल्हाड़ी लेकर जिम में दाखिल हुआ और अमन पर हमला कर दिया. शख्स बार-बार एक्टर को चाकू दिखाते हुए वहां मौजूद लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था. उनके कई बार अमन पर चाकू और कुल्हाड़ी से वार भी किया. हमलावर चिल्लाते हुए कह रहा था, 'मेरा सम्मान करो. मुझे पानी दो... मुझे पानी की जरूरत है. तुम लोग मेरा फायदा नहीं उठा सकते.' 

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi ने खोला Sidhu Moose Wala की हत्या का राज, बताया क्यों और किसने उतारा मौत के घाट

वायरल हो रहे वीडियो में अमन धालीवाल को खून से लथपथ शख्स के पास खड़े हुए साफ देखा जा सकता है. हालांकि, फिर मौका पाकर अमन ने उसे जकड़कर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोगों और सिक्योरिटी गार्ड की मदद से शख्स को पकड़ा जा सका. 

कैसी है एक्टर की हालत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बाद अमन धालीवाल के शरीर पर कई जगह टांके आए हैं. एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि, फिलहार उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लिस्ट में Salman Khan का नाम भी शामिल

दूसरी ओर, हमलावार कौन था और उसने अमन धालीवाल को अपना निशाना क्यों बनाया, इसे लेकर अभी किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement