Advertisement

Jhoome Jo Pathaan song: Shah Rukh Khan के सिग्नेचर पोज और शर्टलेस लुक देख दीवाने हुए फैंस, Deepika के साथ दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Jhoome Jo Pathaan song: पठान फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है. इसमें Shah Rukh Khan और Deepika की सिजलिंग केमिस्ट्री फिर से दिखने को मिली है.

Latest News
Jhoome Jo Pathaan song: Shah Rukh Khan के सिग्नेचर पोज और शर्टलेस लुक देख दीवाने हुए फैंस, Deepika के साथ दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Jhoome Jo Pathaan song Shah Rukh Khan Deepika Padukone

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jhoome Jo Pathaan song: पठान फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. झूम जो पठान टाइटल के इस सॉन्ग में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश अवतार में दिखे. अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना आपको डांस करने पर मजबूर कर सकता है. इस गाने में शाहरुख खान अपना सिग्नेचर पोज करते हुए नजर आए. वहीं उनका शर्टलेस और रफ अंदाज देखने लायक है. वहीं बात करें दीपिका पादुकोण की तो एक्ट्रेस इस गाने में भी काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फिल्म के दूसरे गाने में भी बरकरार है. 

पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था जिसे लेकर काफी बवाल भी हो रहा है. उसी के बीच अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है. इस गाने में भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के किलर डांस ने लोगों को इंप्रेस किया है. गाने के म्यूजिक ग्रूवी है जिसे सुन आप भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. 

झूम जो पठान गाने में स्वैग है. साथ ही इसे भी खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है.हालांकि आखिर में शाहरुख के फेमस सिग्नेचर पोज ने को फैंस को दीवाना बना लिया है.

ये भी पढ़ें: Bikini Controversy: दीपिका की 'भगवा' बिकिनी से कई गुना कीमती है शाहरुख का चश्मा, किंग खान की ये है रईसी

वहीं इस गाने में शाहरुख खान के पीछे अरिजीत सिंह की आवाज है. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक बयान में कहा था, 'जब हम झूम जो पठान की योजना बना रहे थे, तो मैं स्पष्ट था कि हमें अरिजीत सिंह को शाहरुख खान के लिए गाना चाहिए. वह हमारे देश के नंबर एक सिंगर हैं और हम चाहते थे कि वह हमारे देश के नंबर सुपरस्टार के लिए भी गाएं! अरिजीत ने इस डांस नंबर में अपनी करिश्माई आवाज के साथ जादू बुना है.'

यहां देखें गाना: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement