Advertisement

Pathaan Controversy: 'बेशरम रंग' के बाद अब 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी के आरोप, 'सबूत' देख हैरान रह गए लोग

Pathaan Controversy: फिल्म के पहले गाने Besharam Rang के बाद अब Jhoome Jo Pathaan पर भी कॉपी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं.

Latest News
Pathaan Controversy: 'बेशरम रंग' के बाद अब 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी के आरोप, 'सबूत' देख हैरान रह गए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान'(Pathaan) को लेकर उठ रहा विवाद (Pathaan Controversy) थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म का पहला गाना  'बेशरम रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ तो इसे लेकर जमकर बवाल हुआ. गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और किंग खान के कपड़ों को लेकर कई तरह की बातें कही गईं. इतनी ही नहीं, बेशरम रंग पर कॉपी करने का आरोप तक लगा. ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी विवाद छिड़ गया है. 

'बेशरम रंग' के बाद पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) वैसे तो रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है. गाने को एक ही दिन में 27 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, अब इसे लेकर म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर पर लोगों ने चोरी करने के आरोप लगा दिए हैं. जी हां, कहा जा रहा है कि बेशरम रंग की तरह ही झूमे जो पठान भी कॉपी किया गया है. इतना ही नहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सबूत के तौर पर कई वीडियोज भी शेयर कर डाले हैं. 

यह भी पढ़ें- Besharam Rang बवाल में कूदे Honey Singh, एआर रहमान के गाने पर कह डाली ऐसी बात

10 साल पुराने गाने की कॉपी है झूमे जो पठान?
लोगों का दावा है कि झूमे जो पठान सुखविंदर सिंह के 10 साल पुराने गाने की कॉपी है. इसी गाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. नेटिजन्स का कहना है सुखविंदर सिंह के गाने से ही पठान के गाने की धुन को कॉपी किया गया है. यूजर्स दोनों गाने के वीडियो साझा कर उनमें समानताएं दिखा रहे हैं. वहीं, दोनों गानों को देखने के बाद कुछ हद तक धुन एक जैसी लग भी रही हैं. ऐसे में पठान के मेकर्स पर एक बार फिर धुन चुराने का आरोप लग गया है. 

मामले को लेकर एक शख्स ने सुखविंदर सिंह के गाने के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'झूमे जो पठान गाना अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस के गाने 'कर्म की तलवार' से कॉपी किया गया है. ये चीटिंग है, कम से कम ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट तो दिया जाना चाहिए.'

यह भी पढ़ें- YouTuber Armaan Malik के साथ अब दिखी मिस्ट्री गर्ल, लोग बोले 'क्या कहेंगी दोनों प्रेग्नेंट बीवियां'

सुनें गाना... 

बता दें कि झूमे जो पठान अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है. बेशरम रंग की तरह ही इस गाने में भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसके अलागा सॉन्ग में किंग खान का शर्टलेस अवतार भी दिखा जिसके बाद तो फैंस की एक्साइटमेंट का ठीकाना ही नहीं रहा. बात अगर फिल्म की करें तो  'पठान' 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement