Advertisement

जया बच्चन ने दी नातिन Navya Nanda को रिलेशनशिप एडवाइस, रेड फ्लैग पर कही ये बात

नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को हाल ही में उनकी नानी जया बच्चन ने रिलेशनशिप एडवाइस दी है और रेड फ्लैग पर भी बात की है.

Latest News
जया बच्चन ने दी नातिन Navya Nanda को रिलेशनशिप एडवाइस, रेड फ्लैग पर कही ये बात

Jaya Bachchan,Navya Naveli Nanda

Add DNA as a Preferred Source

नव्या नवेली नंदा(Navya Naveli Nanda) बॉलीवुड की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि सभी जानते हैं कि वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, लेकिन उनका परिवार फिल्मी दुनिया से संबंध रखता है, जिसके कारण वो चर्चा का विषय बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपना एक पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम व्हाट द हेल नव्या है. इस पॉडकास्ट के दौरान उन्हें उनकी नानी जया बच्चन(Jaya Bachchan) ने रिलेशनशिप एडवाइस दी है. 

दरअसल, गुरुवार को नव्या नंदा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट में नानी जया बच्चन और अपनी मां श्वेता बच्चन को इनवाइट किया था. इस पॉडकास्ट का उन्होंने दूसरा एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है.  इस दौरान उन्होंने कई तरह के सवाल किए. पॉडकास्ट में जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी बात की है. इसके साथ ही इन दिनों रेड फ्लैग रिलेशनशिप को लेकर भी बात की गई. 

ये भी पढ़ें- UPI या Credit Card? अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली ने भुगतान व्यवहार पर कहा यह

रिलेशनशिप पर बोलीं जया बच्चन

पॉडकास्ट में जब नव्या ने नानी से पूछा कि मॉडर्न डेटिंग और लव लाइफ में रेड फ्लैग के बारे में क्या सोचती हैं. इसपर जया बच्चन ने जवाब दिया कि मैं इसके बारे में सोचती ही नहीं हूं और वो मेरा दायरा ही नहीं है. इसके बाद उन्होंने प्यार को लेकर कहा कि प्यार का मतलब होता है एडजस्टमेंट, कंपेटिबिलिटी, समझ. वहीं, नव्या ने इस दौरान कहा कि रिलेशनशिप को लेकर क्या सोचते हैं आप. इसपर जया ने कहा कि आप लोगों के रिलेशनशिप होते हैं, प्यार नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें- असली स्टार निकलीं अमिताभ बच्चन की नातिन Navya, फिल्म नहीं रैंप वॉक वीडियो से मचाया तहलका

रेड फ्लैग पर जया बच्चन ने कही ये बात

इसके साथ ही जया बच्चन ने कहा कि रेड फ्लैग का मेरे लिए मतलब है, बैड मैनर्स. उन्होंने कहा कि अगर आप रिश्ते में होकर अच्छे ढंग से बात नहीं कर सकते तो बेकार है. क्या तुमने कभी भी सुना है कि तुम्हारे नानू(अमिताभ बच्चन) कभी भी मुझसे तू या तुम करके बात करते हैं, या कभी देखा तुमने. इसके आगे श्वेता ने भी कहा कि एक रिलेशनशिप में किसी भी तरह के डोमेस्टिक वायलेंस होना रेड फ्लैग है फिर वो किसी भी तरह से हो. फिजिकल हो या फिर आपकी बातों से हो. बातों को लंबे समय तक खींचना कभी भी सही नहीं होता है, अगर कोई आपको सॉरी कहता है तो दूसरे को मान लेना चाहिए. 

फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं नव्या

वहीं, नव्या नवेली को लेकर बात की जाए तो वह फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं और एनजीओ और समाज सेवा में अपना योगदान दे रही हैं. इसके साथ ही वो अक्सर सामाजिक कार्यों और स्टेज पर सोसाइटी में चीजों के बदलाव को लेकर बात करते हुए नजर आती हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके भाई अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है और वह हाल ही में फिल्म आर्चीज में नजर आए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement