Advertisement

Jawan: Shah Rukh Khan की फिल्म से Rana Daggubati का पत्ता कटा, ये स्टार निभाएंगे विलेन का किरदार?

Jawan: Shah Rukh Khan की फिल्म जवान (Jawan) के कास्ट में बदलाव किया गया है. पहले फिल्म में विलेन का किरदार बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) निभाने वाले थे, लेकिन उन्होंन अपने टाइट शेड्यूल के कारण फिल्म को मना कर दिया है. ऐसा बताया जा रहा है उनका किरदार अब साउथ के ही चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) निभाने वाले हैं.

 Jawan: Shah Rukh Khan की फिल्म से Rana Daggubati का पत्ता कटा, ये स्टार निभाएंगे विलेन का किरदार?

Shah Rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jawan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा (Nayantara) भी हैं. अगर हालिया रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को इस फिल्म में एक किरदार के लिए कास्ट किया गया है. निर्माताओं ने शुरुआत में खलनायक की भूमिका के लिए बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) से संपर्क किया, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल होने के कारण, वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके, और इस प्रकार, निर्माताओं ने अब सुपर डीलक्स स्टार को फिल्म की पेशकश की है.

ये भी पढ़ें - Shahrukh Khan की Jawan से होगी इस साउथ सुपरस्टार की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे एक्टर

शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फिल्म के बारे में बात की, शाहरुख ने कहा, “अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है. मैं आपको 'जवान' के बारे में इतना कुछ नहीं बता सकता कि मैं इस फिल्म को करने के साथ एक अभिनेता के रूप में बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं. निर्देशक एटली की यह एक अलग तरह की फिल्म है. सबने उनका काम देखा है. वह लोगों की तरफ से पसंद की जाने फिल्में बनाते हैं. यह फिल्म उस विधा की है जिसे मैंने कभी नहीं की. इसलिए, मैं इस पर हाथ आजमाना चाहता था. और मुझे लगता है कि मेरे और एटली के बीच अच्छी केमिस्ट्री है. हमने जवान के लिए जो कुछ भी किया है वह बेहद रोमांचक है.” 

2 जून 2023 को जवान हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी. शाहरुख अपनी अगली फिल्म पठान में दिखाई देंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद की तरफ से डायरेक्ट की गई यह फिल्म फिल्म यश राज फिल्म के स्पाई सीरीज का एक हिस्सा है, जिसमें सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 और ऋतिक रोशन स्टारर वॉर का सीक्वल भी शामिल है. शाहरुख ने हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ काम करने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan Film Jawan Teaser Out: किंग खान का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, जानें क्या है दिलचस्प बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement