Advertisement

Jawan Teaser OUT: इस दिन रिलीज हो रही है Shah Rukh Khan की जवान, देखें 17 सेकेंड के टीजर में है क्या

Jawan Teaser OUT: Shah Rukh Khan की फिल्म का छोटा सा टीजर सामने आया है. इसमें फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है.

Latest News
Jawan Teaser OUT: इस दिन रिलीज हो रही है Shah Rukh Khan की जवान, देखें 17 सेकेंड के टीजर में है क्या

Jawan Teaser : release date

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आखिरकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. किंग खान ने एक टीजर (Jawan Teaser OUT) शेयर किया है जिसमें रिलीज डेट सामने आ गई है. 17 सेकेंड के इस टीजर को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस टीजर में शाहरुख खान की झलक देखने को मिली है. हालांकि उनके चेहरा साफ नहीं दिख रहा पर फैंस इसे देख काफी एक्साइटेड हो गए हैं. ये क्लिप सामने आती ही तेजी से वायरल हो रहा है. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं. 

पठान के बाद किंग खान के फैंस उनकी इस साल की दूसरी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पहले खबर थी कि फिल्म जून में रिलीज होगी पर बीते दिनों इसकी रिलीज डेट को लेकर बदलाव की खबरें आने लगीं. जवान की रिलीज डेट टलने से फैंस काफी मायूस हो गए थे. वहीं अब शाहरुख खान ने 17 सेकेंड का टीजर और एक पोस्टर शेयर कर इसके ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वहीं खबर ये भी थी कि इसका टीजर 2 मई को ये रिलीज हो सकता है पर ऐसा हुआ नहीं. हालांकि इस फिल्म के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज लीक होते रहते हैं जिसने लोगों में उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

ये भी पढ़ें: Pathaan से भी जबरदस्त होगी Shah Rukh Khan की Jawan, लीक हुआ टीजर का क्लिप

एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा लीड रोल में हैं. वहीं इस पैन इंडिया फिल्म में सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे. जवान पहले 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी पर अब ये सितंबर में आएगी. जवान को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement