Advertisement

Jawan में दिखेगी Shah Rukh Khan और Nayanthara की सिजलिंग केमिस्ट्री, इस गाने की झलक में नजर आया सबसे रोमांटिक अंदाज

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan का दूसरा गाना जल्द रिलीज होने वाला है. उससे पहले एक्टर ने अपने और Nayanthara पर फिल्माए इस गाने की एक झलक शेयर की है जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है.

Latest News
Jawan में दिखेगी Shah Rukh Khan और Nayanthara की सिजलिंग केमिस्ट्री, इस गाने की झलक में नजर आया सबसे रोमांटिक अंदाज

Jawan song Hayyoda 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan release) को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म का ट्रेलर हो, पोस्टर हो या फिर कोई सॉन्ग सब कुछ रिलीज होते ही सुर्खियां बटोरने लगता है. हाल ही में एक्टर ने फिल्म के दूसरा गाने (Jawan Song) की झलक शेयर की है. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट और गाने का टीजर शेयर किया है. इस क्लिप में किंग खान और नयनतारा (nayanthara) की इंटेंस केमिस्ट्री नजर आ रही है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज को अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है, ऐसे में एक्टर अलग अंदाज में फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने दूसरे सॉन्ग का टीजर रिलीज किया है जिसमें किंग खान के साथ नयनतारा दिखाई दे रही हैं. इस रोमांटिक सॉन्ग में दोनों की जोड़ी काफी सिजलिंग लग रही है. Hayyoda या Chaleya नाम का गाना सोमवार यानी 14 अगस्त को रिलीज होगा. 

इस गाने को प्रिया और अनिरुद्ध ने गाया है. फिल्म में साउथ के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र ने म्यूजिक दिया है. वहीं इस गाने का हिंदी वर्जन चलेया अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है.

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले Shah Rukh Khan की Jawan के साथ हुआ बड़ा कांड, मेकर्स को करनी पड़ी FIR

सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म

जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और संजीता भट्टाचार्य सहित कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. एटली के डायरेक्शन में बनी ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है. फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement