Advertisement

Jawan को लेकर मेकर्स ने बनाया धांसू प्लान, टिकट पर मिल रहा सबसे खास ऑफर, यहां जानें सबकुछ

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan के मेकर्स ने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है. एक टिकट के पैसे में दो लोगों को फिल्म देखने का मौका मलने वाला है. ये ऑफर कब और कितने दिनों के लिए है ये आपको पूरी खबर पढ़कर ही पता चलेगा.

Latest News
Jawan को लेकर मेकर्स ने बनाया धांसू प्लान, टिकट पर मिल रहा सबसे खास ऑफर, यहां जानें सबकुछ

Jawan: जवान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.  एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी जवान (Jawan Box Office collection) का क्रेज अभी भी लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. इसी बीच मेकर्स फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फैंस को लुभाने के लिए अब मेकर्स ने नया पैंतरा  अपनाया है. मेकर्स ने शो के टिकट को लेकर एक बंपर ऑफर दिया है. 

शाहरुख खान की फिल्म जवान पहले ही दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. बावजूद इसके शाहरुख खान अपने फैंस को और भी खुश करना चाहते हैं. अब एक टिकट के साथ एक फ्री टिकट है. यह ऑफर आज यानी 28 सितंबर से शुरू हो गया है. 

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर यह खबर दी. उन्होंने जवान का एक क्रिएटिव शेयर किया और लिखा, 'भाई को, बहन को...दुश्मन को, यार को...और हां, अपने प्यार को...कल जवान दिखायेगा! चाचा-चाची, फूफा-फूफी, मामा-मामी...यानी पूरे परिवार को. सबके लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट! तो कल से... परिवार, यार और प्यार... बस 1 टिकट खरीदें और बाकी 1 मुफ़्त पाएं! पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन.'

ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप हुई Shah Rukh Khan की Jawan, जानें क्या है पूरा मामला

500 करोड़ के क्लब में तेजी से पहुंचने के बाद जवान अब 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है. हालांकि, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसके लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी.  इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, जैसे शानदार कलाकार हैं. इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल अदा किया है. 

ये भी पढ़ें: Jawan रिलीज के बाद Deepika Padukone और Nayanthara के बीच खड़ा हुआ विवाद? जानें क्या है पूरा मामला

इसी के साथ पठान के बाद शाहरुख खान की ये फिल्म भी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. अब फैंस की नजरें अगली फिल्म डंकी पर टिकी हुई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement