Advertisement

Jawan Live Updates: थिएटर में दिखा त्योहार जैसा माहौल, Shah Rukh Khan के 4 वीडियोज ने मचाया तहलका

Jawan Live Updates: Shah Rukh Khan की फिल्म 'जवान' को लेकर लोगों का क्रेज इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखने को मिल रहा है.

Latest News
Jawan Live Updates: थिएटर में दिखा त्योहार जैसा माहौल, Shah Rukh Khan के 4 वीडियोज ने मचाया तहलका

Shah Rukh Khan Film Jawan Scene Viral:शाहरुख खान की फिल्म जवान के सीन वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' (Jawan) आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे सितारों से सजी ये फिल्म ऑडिएंस को खूब पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रही है. कई लोगों ने थिएटर्स में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हुए कुछ धमाकेदार वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दिख रहा है कि 'जवान' के कुछ सीन्स ने किस कदर तहलका मचा दिया है.

फिल्म में हीरो भले ही शाहरुख खान हैं लेकिन इसकी खास बात ये है कि मेकर्स ने इसमें साउथ का पावर भी एकदम सही तरीके से इस्तेमाल किया है और दर्शकों ने ये फॉर्मूला एप्रूव कर दिया है. यही वजह है कि थिएटर्स से सामने आए वीडियोज में त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. 'जवान' की स्क्रीनिंग से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें कई लोग शाहरुख की एंट्री पर जबरदस्त हूटिंग करते दिख रहे हैं. ये एंट्री सीन ट्रेलर में भी दिखे थे.

इसके अलावा कुछ वीडियोज में दीपिका और शाहरुख का गाना भी है, जिसे देखकर दर्शक खुशी से उछलते नजर आ रहे हैं. दोनों की शानदार कैमिस्ट्री पर भी ऑडिएंस फिदा हो रही है. थिएटर्स से सामने आए वीडियोज में 'जवान' के गानों पर फैंस का डांस भी देखने को मिल रहा है, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर कोई इंजॉय करना नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- 60 रुपए में यहां मिल रही जवान की टिकट, पढ़ें कहां और कैसे सकते हैं खरीद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement