Advertisement

Jawan की सफलता के बाद Atlee ने डाली अब ऑस्कर अवॉर्ड्स पर नजर, Shah Rukh Khan संग करेंगे डिस्कशन

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान(Jawan) के निर्देशक एटली(Atlee Kumar)ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म को भेजने की बात की है.

Latest News
Jawan की सफलता के बाद Atlee ने डाली अब ऑस्कर अवॉर्ड्स पर नजर, Shah Rukh Khan संग करेंगे डिस्कशन

Atlee Kumar Shah Rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान(Jawan) इन दिनों अपनी सफलता के चरम पर है. जवान का क्रेज इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है . शाहरुख खान के कई फैंस थिएटर्स में एक्टर के लुक को अपना कर पहुंच रहे हैं. जवान की सफलता के बीच निर्देशक एटली(Atlee Kumar)ने ऑस्कर अवॉर्ड्स पर बात की है और उन्होंने ये भी बताया है कि उनका लक्ष्य फिलहाल ऑस्कर है. साथ ही उन्होंने इस बारे में शाहरुख खान से बात करने को भी कहा है. 

दरअसल, जब एटली कुमार से ऑस्कर के बारे में पूछा गया कि क्या वो ऑस्कर के बारे में सोच रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि बेशक, अगर सब कुछ सही रहा तो जवान को भी जाना चाहिए. मुझ लगता है कि सिनेमा में काम कर रहे हर प्रयास, हर निर्देशक, हर टेक्नीशियन की नजर गोल्डन ग्लोब्स, ऑस्कर, नेशनल अवॉर्ड और बल्कि हर तरह के अवॉर्ड पर है. तो  हां मैं जवान को ऑस्कर में ले जाना पसंद करूंगा. चलो देखते हैं, मुझे लगता है कि खान सर इस इंटरव्यू को देखेंगे और पढ़ेंगे. मैं उनसे फोन पर यह भी पूछूंगा कि सर क्या हमें इस फिल्म को ऑस्कर लेकर जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Jawan 500 करोड़ के करीब, फिर भी नहीं तोड़ पाई Gadar 2 का ये बड़ा रिकॉर्ड, जानें क्या है पूरा मामला

जवान ने कर लिया इतना कलेक्शन

बता दें कि जवान ने रिलीज के पहले सप्ताह में बेहतरीन कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन 74 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने अपने पहले रविवार को 80 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म ने अभी तक भारत में 491 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 500 करोड़ का आंकड़ा छून में कुछ ही दूर है जवा. वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ने अभी तक वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ की कमाई कर ली है. 

ये भी पढ़ें- Jawan : 500 करोड़ से इंचभर दूर है शाहरुख खान की फिल्म, 12वें दिन किया इतना कलेक्शन  

फिल्म में नजर आए ये सितारे

बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में शाहरुख खान विक्रम राठौर के रोल में नजर आए हैं और उन्होंने फिल्म में डबल रोल निभाया है. इसके साथ ही शाहरुख के कई अवतार दिखाई दिए है. इन सभी के बीच शाहरुख खान किसी फिल्म ने अपने सिनेमाई करियर में पहली बार गंजे हुए थे. फिल्म ने नयनतारा, दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement