बॉलीवुड
Jawan के क्लाइमैक्स सीन में इस फिल्म के सीक्वल की हिंद दिखाई गई है. Jawan 2 की डिमांड के बीच फैंस को जल्द खुशखबरी मिल सकती है.
डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही ये फिल्म छा गई है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ- साथ मेकर्स ने साउथ का पावर इस्तेमाल किया है और ये फॉर्मूला हिट हो गया है. रिलीज के पहले दिन थिएटर्स में भारी भीड़ देखन को मिली और सोशल मीडिया पर चारों तरफ 'जवान' के ही चर्चे दिखाई दिए. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में फैंस के लिए एक और दिलचस्प खबर आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमैक्स में 'जवान' की सीक्वल यानी 'जवान 2' (Jawan 2) की हिंट दे दी गई है.
'जवान' ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई करके ये साबित कर दिया है कि दर्शकों ये फिल्म खूब पसंद आई है. कई लोगों ने तो फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर 'जवान 2' की डिमांड भी शुरू कर दी थी. वहीं, अब इन लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' के क्लाइमैक्स सीन के जरिए मेकर्स ने बड़ी चतुराई से 'जवान 2' का ऐलान कर दिया है. अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो ये आपके लिए स्पॉयल हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection Day 1: थिएटर्स में चला शाहरुख खान का जादू, पहले दिन की कमाई जान भूल जाएंगे पठान
फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में जवान (शाहरुख खान) और माधवन नाइक (संजय दत्त) किसी दूसरे मिशन के बारे में बात करते दिखाई देते हैं. इसके बाद आखिरी सीन में दिखाया जाता है कि माधवन, जवान को एक लिफाफा पकड़ाकर चला जाता है. इस सीन के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस लिफाफे में जवान को अगला मिशन दिया जाएगा. हालांकि, ये सब अभी तक सिर्फ चर्चाएं ही हैं क्योंकि मेकर्स या शाहरुख में से किसी ने 'जवान 2' को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की है.
ये भी पढ़ें- शाहरुख की जवान के डॉक्टर कफील से जुड़े हैं तार, जानें आखिर कैसे
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.