Advertisement

Jawan Box Office Collection: होश उड़ा देगी 'जवान' की पहले दिन की कमाई, शाहरुख ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Jawan Box Office Collection: 'जवान' Shah Rukh Khan की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन के आंकड़े चौंका देंगे.

Latest News
Jawan Box Office Collection: होश उड़ा देगी 'जवान' की पहले दिन की कमाई, शाहरुख ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Shah Rukh Khan Film Jawan Box Office Collection: जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है. फिल्म को ताबड़तोड़ पॉजिटिव रिव्यूज (Jawan Audiance Review) मिल रहे हैं. 'जवान' देखते हुए कई लोग नाचते- गाते और थिएटर्स में इंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इन सबके बीच जाहिर है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के मामलों में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. हाल ही में फिल्म के पहले दिन की कमाई के नंबर्स सामने आए हैं, जिनके मुताबिक 'जवान' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jawan Box Office Colllection Day 1) बड़ा धमाका करने वाली है.

'जवान' की एडवांस बुकिंग से पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट्स बंपर कमाई की उम्मीद कर रहे थे. वहीं, हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अब एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी आगे निकल चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्ली ट्रेंड्स के हिसाब से शाहरुख खान की ये फिल्म पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. कई एक्सपर्ट बता रहे हैं कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म दुनिया भर से 120 करोड़ की कनाई कर चुकी है. यही नहीं दर्शकों के शानदार रिएक्शन के बीच ये फिल्म देश भर में 75 करोड़ रुपए कमा लेगी.

ये भी पढ़ें- Jawan मचा रही बवाल, इधर पति संग रोमांस में बिजी Nayanthara, जुड़वा बच्चों ने यूं मनाई Janmashtami

ये फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' के रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था. बता दें कि इस फिल्म को साउथ में भी शानदार रिएक्शन मिल रहा है. एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इसमें दीपिका पादुकोण गेस्ट एपीयरेंस में हैं और संजय दत्त का कैमियो है.

ये भी पढ़ें- Jawan की रिलीज से पहले लीक हुए दो बड़े सरप्राइज, खुशी से उछल पड़ेंगे Shah Rukh Khan के फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement