Advertisement

Jawan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा जारी, तीसरे दिन 200 करोड़ के पार हुई फिल्म

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की एक्शन पैक्ड फिल्म जवान(Jawan) की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. फिल्म ने अपने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है.

Latest News
Jawan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा जारी, तीसरे दिन 200 करोड़ के पार हुई फिल्म

Jawan: जवान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की एक्शन पैक्ड फिल्म जवान(Jawan) बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं,जवान ने अपने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने अपने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. पठान के बाद शाहरुख खान की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं, आइये जानते हैं जवान ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है.

शाहरुख खान नयनतारा की फिल्म जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. जिससे जवान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे दिन 53.23 करोड़  का कलेक्शन किया था. दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने कुल 128 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ के पार हो गई है. 

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan क्यों करते हैं अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग काम, एक्टर ने बताई वजह  

जवान ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

जवान ने शनिवार के दिन भी बहुत शानदार कमाई की है. फिल्म ने अपने तीसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 74.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीन दिनों को मिलाकर फिल्म ने कुल 202.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जवान ने अपने तीन दिनों में कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं. फिल्म ने हिंदी में 177.73 करोड़ का कलेक्शन किया है और बाकी की दो डब भाषाओं में फिल्म ने कुल 25 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की फिल्म, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में कमाए इतने करोड़

वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिनों में 240.47 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही विदेशों में भी जवान जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म के शानदार कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि जवान के सप्ताह में 500 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. इसके साथ ही आज रविवार का दिन है और इस दिन भी फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. 

इन कलाकारों ने किया अभिनय

एटली द्वारा निर्देशित जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है, जो कि लोगों को काफी पसंद आया है. इसके अलावा जवान के गाने भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement