Advertisement

Jawan Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार हुई Shah Rukh Khan की फिल्म, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान( Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान(Jawan) बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है और फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

Latest News
Jawan Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार हुई Shah Rukh Khan की फिल्म, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Jawan: जवान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान( Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन एटली(Atlee Kumar) ने किया है और यह पहली बार है जब शाहरुख और एटली किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हैं. लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है.  सिनेमाघरों में जवान का अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है, थिएटर्स में दर्शक जमकर तालियां, सिटियां और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसके साथ ही शाहरुख खान की यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं, आइये जानते हैं, दूसरे दिन जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है. 

शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो कि फिल्म के लिए एक शानदार कलेक्शन रहा है.वहीं, 75 करोड़ की ओपनिंग के साथ जवान सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. शाहरुख खान की जवान ने उनकी अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां ओपनिंग डे पर पठान ने 57 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी. वहीं, जवान पठान से आगे निकल गई है. 

ये भी पढ़ें- Jawan में शाहरुख खान नहीं ये शख्स है 'असली आर्मी जवान', कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

बात की जाए जवान के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने शुक्रवार के दिन सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 53 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि पहले दिन के मुकाबले जवान की कमाई में गिरावट आई है. लेकिन इसके बाद भी शाहरुख खान की फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है. दोनों दिनों को मिलाकर फिल्म ने कुल 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के लिए ये बेहतरीन शुरुआत है. इसके साथ ही वीकेंड पर जवान की कमाई में उछाल की पूरी उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan पर फिदा हुए Anand Mahindra, बोले 'अब वक्त आ गया है कि...'

5 अलग अवतार में दिखे शाहरुख

फिल्म की बात की जाए तो यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है. जिसमें शाहरुख खान 5 अलग लुक में नजर आए हैं. इसके साथ ही शाहरुख खान अपने फिल्मी करियर में पहली बार गंजे भी हुए हैं. हालांकि उन्होंने इसके बाद साफ कर दिया कि यह पहली और आखिरी बार था. फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और गौरी खान फिल्म की निर्माता है. 

इन कलाकारों ने किया एक्ट

जवान में शाहरुख खान के अलावा उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई दी हैं. एक्ट्रेस का कैमियो लोगों को काफी पसंद आया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement