Advertisement

'शबाना और मैं सड़क पर सोते थे' पाकिस्तानी एक्ट्रेस Bushra Ansari पर Javed Akhtar ने कसा तंज, यूं दिया करारा जवाब

दिग्गज गीतकार और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी (Bushra Ansari) के कमेंट का करारा जवाब दिया है.

Latest News
'शबाना और मैं सड़क पर सोते थे' पाकिस्तानी एक्ट्रेस Bushra Ansari पर Javed Akhtar ने कसा तंज, यूं दिया करारा जवाब

Javed Akhtar, Bushra Ansari.

Add DNA as a Preferred Source

दिग्गज गीतकार और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर ही अपनी बातों को बेबाकी से सभी के सामने कहते हुए नजर आए हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी (Bushra Ansari) की आलोचनाओं का जवाब दिया है, जिन्होंने कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर उनपर तंज कसा था. अंसारी ने अख्तर पर मुखर होने का आरोप लगाया और उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्हें मुंबई में किराए पर घर भी नहीं मिल पाया. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उन्हें दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की तरह चुप रहना चाहिए. 

हाल ही में लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में अख्तर ने इस पर अंसारी की अनचाही सलाह पर कमेंट किया. उन्होंने अंसारी के इस बात पर सवाल खड़े किए कि उन्हें किसने ये अधिकार दिया इस बात का फैसला करने का कि उन्हें कब बोलना चाहिए और कब चुप रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी ने भी उन्हें इस तरह के फैसले लेने का अधिकार नहीं दिया है. 

अख्तर ने इस बार पर जोर दिया कि भारत के अपने आंतरिक मुद्दे हैं, लेकिन वह हर चीज से ऊपर एक भारतीय हैं. उन्होंने साफ किया कि देश के बाहर से आलोचना उन्हें अच्छी नहीं लगती है. उन्होंने कहा, '' हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब कोई दूसरे देश से कोई कमेंट करता है, तो मैं एक भारतीय के रूप में खड़ा होता हूं. 

जावेद ने दिया बुशरा को जवाब

वहीं, अंसारी के मुंबई में किराए पर घर पाने में असमर्थता के दावे पर भी अख्तर ने चुटकी ली  और जवाब देते हुए कहा, '' कि मैं और मेरी पत्नी शबाना आजमी, जाहिर तौर से सड़कों पर सो रहे थे और इस बयान के बाद वह हंसते हुए नजर आए. 

जावेद ने सुनाया किस्सा कि क्यों नहीं मिला फ्लैट

इसके बाद उन्होंने उस दावे के पीछे की कहानी विस्तार से बताई. उन्होंने कहा कि करीब 25 साल पहले शबाना आजमी ने निवेश के उद्देश्य से एक फ्लैट खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन एक ब्रोकर ने उन्हें बताया कि मालिक मुसलमानों को फ्लैट नहीं बेचेगा. अख्तर ने बताया कि इसका कारण सीधा धार्मिक नहीं था, यह मालिक के पर्सनल आघात से जागा था. उनका परिवार विभाजन के दौरान सिंध से विस्थापित हो गया था और कड़वाहट बनी रही. अख्तर ने बताया कि अंसारी ने इस पुराने किस्से को तुच्छ और अपमानजनक बना दिया है. उन्होंने सुझावे देते हुए आखिर में कहा कि उन्हें निशाना बनाने के बजाय, अंसारी और अन्य लोगों को पत्थर फेंकने से पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement